Giridih News :नगर विकास मंत्री के आदेश पर खराब पड़ी हाइ मास्ट लाइटों की मरम्मत शुरू

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आदेश पर गिरिडीह शहरी क्षेत्र, मुफस्सिल एवं पीरटांड़ प्रखंड में खराब पड़ी हाइ मास्ट लाइटों की मरम्मत शुरू हो गयी है. इससे लोगों को दुर्गापूजा में राहत मिलेगी.

विज्ञापन

नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आदेश पर गिरिडीह शहरी क्षेत्र, मुफस्सिल एवं पीरटांड़ प्रखंड में खराब पड़ी हाइ मास्ट लाइटों की मरम्मत शुरू हो गयी है. शहरी क्षेत्र में नगर निगम की ओर से लाइटों को दुरुस्त किया जा रहा है. वहीं मुफस्सिल क्षेत्र में मंत्री के व्यक्तिगत प्रयास से खराब लाइटों को बदला जा रहा है. इससे पूजा समितियों में काफी खुशी है और पूजा समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री का आभार जताया है.

पिछले साल मंत्री ने कई मंडपों ने लगवायी थी लाइट

पिछले साल मंत्री श्री सोनू के प्रयास से गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंडपों में हाइमास्ट लाइट लगायी गयी थी. इससे श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत हुई थी. इधर, लगातार बारिश के कारण कुछ इलाकों में हाई मास्ट लाइट खराब हो गयी. पिछले दिनों परिसदन में मंत्री श्री सोनू ने पूजा समितियों के साथ बैठक की थी. बैठक में खराब लाइट का मामला उठा था. इस पर मंत्री ने तत्काल खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया था. मंत्री श्री सोनू के आदेश पर नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में लाइटें दुरस्त की जा रही है. वहीं मुफस्सिल क्षेत्र के बनियाडीह, सेंट्रलपीट, मंगरोडीह, गांडेय विस क्षेत्र के पपरवाटांड़ में हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत की जा रही है.

पूजा में श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा : झामुमो

इस संबंध में झामुमो के महानगर अध्यक्ष रॉकी सिंह ने बताया कि मंत्री श्री सोनू ने पूजा समितियों से जो वादा किया था, उसे पूरा करने का काम किया जा रहा है. श्रद्धालुओं की पूजा में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी. पीरटांड़ प्रखंड में भी लाइटों को दुरुस्त किया जा रहा है. पूजा पंडालों में जरूरत के मुताबिक सोलर लाइट लगायी जा रही है. झामुमो के जिला सह सचिव दिलीप रजक ने बताया कि लाइट के अलावा आवागमन की सुलभता एवं स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर मंत्री श्री सोनू काफी गंभीर है.

बनियाडीह के लोगों ने जताया मंत्री का आभार

बनियाडीह सेंट्रल दुर्गापूजा समिति के सचिव दिलीप पासवान ने कहा है कि नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा बनियाडीह दुर्गा पूजा कमेटी के आग्रह पर दुर्गा मंडप में खराब हाइमास्ट लाइट को दुरुस्त किया जा रहा है. पूजा कमेटी ने मंत्री का आभार जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola