ePaper

राजू मंडल का निधन अपूरणीय क्षति : सांसद

Updated at : 26 Feb 2026 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
राजू मंडल का निधन अपूरणीय क्षति : सांसद

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. सड़क दुर्घटना में जदयू के युवा नेता राजू मंडल की असामयिक मौत के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है. इसी कड़ी में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बाघमारा वार्ड 15 स्थित उनके घर पहुंचकर दिवंगत नेता के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी. सांसद श्री यादव ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं. मुलाकात के दौरान श्री यादव ने कहा कि इतनी कम उम्र में समाज और राजनीति के लिए सक्रिय रहना अत्यंत सराहनीय बात है. उन्होंने कहा कि राजू मंडल का निधन उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है और यह घटना बेहद दुखद एवं पीड़ादायक है. सांसद श्री यादव ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि दिवंगत नेता की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए, ताकि परिवार को आर्थिक संबल मिल सके. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में वे स्वयं पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति से बात कर तत्काल विश्विद्यालय में आउटसोर्सिंग के तहत नौकरी दी जायेगी और भी हर संभव प्रयास वे करेंगे. वे सरकार के समक्ष यह मांग मजबूती से उठाएंगे. सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, संजय विश्वास जिला पार्षद, दुर्गा यादव, मंटू यादव, मनोज यादव, समिउललाह, लक्की वर्मा, ललन यादव, करन यादव, अमित मंडल, ई सुनिल यादव आदि उनके साथ थे.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola