बाल विवाह रोकथाम को लेकर किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

नारायणपुर. डालसा की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय भैयाडीह में विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. डालसा की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय भैयाडीह में विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया. शिविर में पीएलवी मो महफूज आलम ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी. कहा कि बाल विवाह गंभीर सामाजिक बुराई है, जिससे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भविष्य प्रभावित होता है. उन्होंने बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी. बताया कि बाल विवाह कराना अथवा उसमें सहयोग करना कानूनन अपराध है. छात्र-छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola