रामपुर प्लस टू स्कूल का इंटरमीडिएट में 97.92 प्रतिशत रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन

साइंस में सचिन व कॉमर्स में संस्कार बने टॉपर चौपारण. रामपुर प्लस टू उवि के सत्र 2025-26 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.92 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल

विज्ञापन

साइंस में सचिन व कॉमर्स में संस्कार बने टॉपर चौपारण. रामपुर प्लस टू उवि के सत्र 2025-26 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.92 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया. 241 परीक्षार्थियों में आर्ट्स के 177, साइंस के 60 और कॉमर्स के चार छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें आर्ट्स में 43 छात्र प्रथम श्रेणी, 106 द्वितीय, 27 तृतीय एवं एक मार्जिनल रहा. जबकि साइंस में 48 प्रथम, आठ द्वितीय एवं चार मार्जिनल रहे. कॉमर्स में सभी चार विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. आर्ट्स संकाय में चंदनी कुमारी 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रही. स्नेहा कुमारी 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा अलका कुमारी 79.0 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रही. निक्की मंडल एवं कल्पना कुमारी 78.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप-10 में रही. साइंस में सचिन कुमार यादव 81.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा. रौनक यादव 81.2% के साथ द्वितीय एवं कुमार यादव 81.0% के साथ तृतीय स्थान पर रहे. कॉमर्स में संस्कार कुमार 58.4% अंक लाकर प्रथम स्थान पर रहा.जब की सचिन यादव 53.8% के साथ द्वितीय एवं अजय कुमार 51.4% के साथ तृतीय स्थान पर रहे. सब्जी सफल विद्यार्थियों को प्रधनाध्यापक मनोज कुमार यादव, मुखिया सुनीता देवी, सुनील सिंह,विवेक कुमार सहित विद्यालय प्रबंधन ने बधाई दिया है.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola