प्रोफेसर कॉलोनी में मिस्त्री की बाइक चोरी
Updated at : 18 May 2024 7:57 PM (IST)
विज्ञापन

<P><H2>वरीय संवाददाता, देवघर:</H2> नगर थानांतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी बिलासी टाउन स्थित एक स्कूल के बगल गली निवासी मनोज कुमार के घर काम कर रहे शेड मिस्त्री की एचएफ डीलक्स बाइक चोरी
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, देवघर:
नगर थानांतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी बिलासी टाउन स्थित एक स्कूल के बगल गली निवासी मनोज कुमार के घर काम कर रहे शेड मिस्त्री की एचएफ डीलक्स बाइक चोरी हो गयी. बाइक मालिक मोहनपुर थाना क्षेत्र के मेदनीडीह गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने नगर थाने में शिकायत दी है. यह घटना 17 मई को हुई है. जिक्र है कि, जितेंद्र उक्त मुहल्ले के मनोज के घर में खिड़की की शेड बनाने पहुंचा था. इस क्रम में सुबह 11 बजे उसने अपनी बाइक उसके घर के सामने हैंडिल लॉक कर खड़ी की. शाम में करीब 6:30 बजे काम समाप्त करने के बाद वह बाहर निकला तो बाइक नहीं थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




