स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चलाया गया कार्यक्रम

Edited by AMLESH PRASAD
Updated:
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत अरवल प्रखंड के भदासी पंचायत में सब्जी बाजार एवं सूर्य मंदिर घाट पर स्वच्छता श्रमदान आयोजित किया गया.

विज्ञापन

अरवल. स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत अरवल प्रखंड के भदासी पंचायत में सब्जी बाजार एवं सूर्य मंदिर घाट पर स्वच्छता श्रमदान आयोजित किया गया. इस दौरान डीएम सह अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति के द्वारा स्वच्छता कर्मी के साथ साफ-सफाई किया गया. इसके बाद मनरेगा अंतर्गत एक पेड़ मों के नाम का पौधारोपण किया गया. देशभर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन वर्ष 2017 से किया जा रहा है. इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा 17 सितंबर से 2 अब्तूबर तक किया जाना है. स्वच्छोत्सव थीम के अंतर्गत स्वच्छ एवं हरित उत्सव क्लीन एण्ड ग्रीन फेस्टीवल मनाने पर बल प्रदान किया गया, जो स्वच्छता जन भागीदारी एवं सामुदायिक उत्सवों को स्वच्छ शून्य कचरा व पर्यावरण अनुकूल बनाने पर केंद्रित होग. स्वच्छता ही सेवा के तहत एक दिन, एक घंटा, सूर्य मंदिर घाट पर साफ-सफाई के क्रम में स्वच्छता कर्मी के साथ जल स्रोत का भी सफाई किया. जल स्रोत की नियमित रूप से साफ-सफाई के लिए सभी स्वच्छता कर्मियों को निर्देशित किया गया. डीएम के द्वारा नगर परिषद, अरवल से भी जल स्रोत सफाई में सहयोग देने के लिए अनुरोध किया गया. इसके बाद सब्जी बाजार एवं छठ घाट पर स्वच्छता की निरंतरता बनाये रखने के लिए स्वच्छता शपथ दिलाया गया. इसी प्रकार स्वच्छता ग्राही द्वारा सभी प्रखण्डों के पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न स्थलों की साफ सफाई करते हुए जिलास्तरीय एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा एक पेड़ के नाम कार्यक्रम अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया. इस अवसर पर डीडीसी शैलेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गोविंदा मिश्रा अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं जन-प्रतिनिधि तथा अरवल प्रखंड के सभी प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola