डिबेट में प्रियांशु अमन पहला क्विज में विनायक ने मारी बाजी

Updated at : 24 Sep 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
डिबेट में प्रियांशु अमन पहला क्विज में विनायक ने मारी बाजी

डिबेट में प्रियांशु अमन पहला क्विज में विनायक ने मारी बाजी

विज्ञापन

-सेवा पर्व के तहत केईसी में वोकल फॉर लोकल पर डिबेट का आयोजन कटिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पर्व के तहत कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में डीआईसी कटिहार के सहयोग से वोकल फॉर लोकल (आत्मनिर्भर भारत) विषय पर एक क्विज और डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ इवेंट कोऑर्डिनेटर, प्रो राकेश चौधरी ने किया. उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के उदाहरण के रूप में कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डाला. सफल बनाने में कॉलेज की प्राचाया डॉ रंजना कुमारी, जीएम डीआईसी कटिहार डॉ सोनाली शीतल, स्टार्टअप प्रोफेसर इंचार्ज डॉ अनिल कुमार का विशेष योगदान रहा. कॉलेज के प्राध्यापक डॉ अरविंद प्रसाद ने बताया कि डिबेट प्रतियोगिता में पहला स्थान: प्रियांशु अमन, दूसरा स्थान सुधांशु कुमार और तीसरा स्थान प्रिंस कुमार रहें. क्विज प्रतियोगिता में विनायक ने पहला स्थान, सुधांशु कुमार को दूसरा और जबकि तीसरा स्थान पर शिवकांत केशरी रहे. कार्यक्रम में निर्णायकों के रूप में डॉ शर्मा प्रिया, डॉ बबली कुमारी, प्रो स्नेहा कुमारी, प्रो पद्मा कुमारी, प्रो सुमन कुमार, प्रो शिप्रा सुमन उपस्थित थे. विशेष अतिथियों में कला एवं संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता और उद्योग विस्तार पदाधिकारी रोहित केसरी मौजूद थे. स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार और छात्र कोऑर्डिनेटर्स ने भी इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कॉलेज के अन्य प्राध्यापकगण और कर्मी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे. अंत में प्राचार्य डॉ रंजना कुमारी ने डीआईसी कटिहार का धन्यवाद किया और छात्रों से वोकल फॉर लोकल को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola