ePaper

गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या

Updated at : 24 Sep 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या

गिरियक थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में ढाई माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई़

विज्ञापन

बिहारशरीफ. गिरियक थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में ढाई माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई़ मृतका की पहचान दीपक कुमार की पत्नी पूनम कुमारी के रूप में हुई है़ उसकी शादी इसी साल 11 मई को धूमधाम से हुई थी. मृतका के पिता पावापुरी ओपी के अमदाहा निवासी अरुण कुमार का आरोप लगाया कि शादी के महज चार माह के भीतर ही उनकी बेटी को दहेज की खातिर कई बार प्रताड़ित और मारपीट की गई़ गर्भवती होने के बावजूद ससुराल पक्ष ने न तो सही इलाज कराया और न ही सही से भोजन दिया, जिससे उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई़ मंगलवार को उन्हें सूचना दी गई कि पूनम की तबीयत खराब है़ जब वे पीछा करते हुए बिहारशरीफ के चोरा बगीचा पहुंचे और ससुराल वालों की गाड़ी रोकने की कोशिश की तो वे नहीं रुके़ बाद में पावापूरी मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर पता चला कि बेटी की मौत हो चुकी है़ सिर और हाथ में चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका है कि मारपीट के बाद ही मौत हुई और बाद में दिखावे के लिए अस्पताल ले जाया गया़ वहीं पति दीपक कुमार का कहना है कि उनकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। मंगलवार को अचानक बेहोश होकर गिर गई़ इसके बाद उसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया़ बाद में पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया़ गिरियक थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा़ फिलहाल परिजनों द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है़ आवेदन मिलने पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola