पंचायत चुनाव को लेकर प्रपत्र-1 प्रकाशन चार मई को

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में वर्ष 2011 की जनसंख्या दर्शाने वाले प्रपत्र-1 के प्रकाशन की तिथि में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में वर्ष 2011 की जनसंख्या दर्शाने वाले प्रपत्र-1 के प्रकाशन की तिथि में संशोधन कर दिया है. संयुक्त निर्वाचन आयुक्त की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अब प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशन 4 मई को किया जाएगा. आयोग ने बताया कि कुछ जिलों द्वारा डाटा प्रविष्टि और अपलोडिंग का कार्य समय पर पूरा नहीं किया जा सका है. साथ ही कई जिलों से त्रुटिपूर्ण डाटा अपलोड होने और पोर्टल पर रिसेट/डिलीट की मांग से संबंधित बड़ी संख्या में पत्र प्राप्त हुए हैं. इसे देखते हुए आयोग ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया है. आयोग ने वैशाली, शिवहर एवं सारण जिलों की सराहना करते हुए कहा कि इन जिलों ने निर्धारित समय के भीतर अपने पर्यवेक्षण में डाटा प्रविष्टि एवं अपलोडिंग का कार्य पूरा कर लिया है, जिसके लिए संबंधित जिला पदाधिकारी और उनकी टीम धन्यवाद के पात्र हैं. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 4 मई को प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशित होगा. इसके बाद 4 मई से 18 मई तक आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी. प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन 4 मई से 22 मई तक किया जाएगा. अपील संबंधी मामलों का निष्पादन 11 मई से 29 मई तक होगा. प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन 5 जून 2026 को किया जाएगा, जबकि जिला गजट में इसके आंकड़ों का प्रकाशन 9 जून को होगा.राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए समय पर प्रपत्र-1 का प्रकाशन सुनिश्चित करें, ताकि पंचायत चुनाव की तैयारियां सुचारु रूप से आगे बढ़ सकें. जिला पंचायती राज पदाधिकारी बालेंदु नारायण पांडेय ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जा रही है. राज्य निर्वाचन आयोग के संशोधित निर्देशों का पालन करते हुए प्रपत्र-1 का प्रकाशन समय पर कराया जाएगा. सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं.

विज्ञापन
Jitendra Upadhyay

लेखक के बारे में

By Jitendra Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola