पीपीयू : यूजी सेमेस्टर छह के परीक्षा के केंद्र में हुआ बदलाव
Edited by AMBER MD
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>संवाददाता, पटना</H2></P>पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने आरपीएस कॉलेज, हरनौत नालंदा के यूजी सेमेस्टर छह (सत्र 2023-27) के परीक्षा केंद्र में आंशिक परिवर्तन किया है. पूर्व निर्धारित केंद्र बदलते हुए अब नया परीक्षा
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने आरपीएस कॉलेज, हरनौत नालंदा के यूजी सेमेस्टर छह (सत्र 2023-27) के परीक्षा केंद्र में आंशिक परिवर्तन किया है. पूर्व निर्धारित केंद्र बदलते हुए अब नया परीक्षा केंद्र कमलेश्वरी प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बख्तियारपुर में निर्धारित किया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन की मानें, तो 27 अप्रैल से दो मई तक आयोजित होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी थी. विवि ने संबंधित महाविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर से सभी परीक्षार्थियों को इस परिवर्तन की सूचना समय पर उपलब्ध कराएं, जिससे परीक्षा में किसी प्रकार की असुविधा न हो.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










