Darbhanga News: स्वर्ण व्यवसायी राहुल कुमार की हत्या से आक्रोशित लोगों ने चार घंटे तक जाम की दरभंगा- लहेरियासराय सड़क

Updated at : 25 Sep 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: स्वर्ण व्यवसायी राहुल कुमार की हत्या से आक्रोशित लोगों ने चार घंटे तक जाम की दरभंगा- लहेरियासराय सड़क

Darbhanga News:स्वर्ण व्यवसायी राहुल कुमार की हत्या से आक्रोशित लोग गुरुवार की सुबह सड़क पर उतर गये. कल रात राहुल की गोली मार कर अपराधियों ने हत्या कर दी थी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. स्वर्ण व्यवसायी राहुल कुमार की हत्या से आक्रोशित लोग गुरुवार की सुबह सड़क पर उतर गये. कल रात राहुल की गोली मार कर अपराधियों ने हत्या कर दी थी. हत्या से आक्रोशित लोगों ने दरभंगा- लहेरियासराय मार्ग के बाकरगंज में शव रखकर सुबह लगभग साढ़े आठ बजे सड़क जाम कर दिया. प्रशासन के खिलाफ लोग नारेबाजी करने लगे. अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करो, पीड़ित परिवार को मुआवजा दो आदि की मांग लोग कर रहे थे. लोगों का कहना था कि हाल के दिनों में व्यापारियों को अपराधी यहां लगातार निशाना बना रहे हैं. सूचना पर सदर एसडीपीओ विकास कुमार, एसडीपीओ राजीव कुमार सहित कई थाने के पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे. अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया. लोग मानने को तैयार नहीं थे. अधिकारियों के काफी समझाने और न्याय का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया. शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

दोपहर करीब 12 बजे समाप्त हुआ जाम

लगभग साढ़े 12 बजे जाम समाप्त हुआ. लोगों का कहना था कि गोली लगने के बाद राहुल काफी देर तक घटनास्थल पर पड़ा रहा. पुलिस ने समय रहते उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया. सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल लेकर आये. जाम के कारण उसे अस्पताल पहुंचाने में विलंब हुआ.

एसएसपी ने गठित की विशेष टीम

मामले के उद्भेदन के लिए एसएसपी ने नगर एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है. एसएसपी ने बताया कि टीम को जल्द से जल्द मामले के उद्भेदन का निर्देश दिया गया है. बताया कि घटना में शामिल अपराधियों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इससे पूर्व एसएसपी सहित कई अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया. कई जगहों के सीसीटीवी को खंगाला गया.

चल रही कई तरह की चर्चा

मामले को लेकर कई तरह की चर्चा की जा रही है. मृतक के पिता व स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने राहुल को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया है. वहीं कुछ लोग घटना का कारण भूमि विवाद भी बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि भूमि विवाद के कारण अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराधियों ने हत्या के उद्देश्य से ही गोलीबारी की है. अपराधियों ने राहुल के सीने में दायी तरफ दो गोली मारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola