पेड़ से टकरायी पिकअप वैन, देवघर के एक युवक की मौत, दो घायल

Updated at : 14 Apr 2025 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
पेड़ से टकरायी पिकअप वैन, देवघर के एक युवक की मौत, दो घायल

सिमलौंग-धरमपुर मुख्य मार्ग पर बड़ा मुड़जोड़ा गांव के समीप की घटना दवा लोडेड पिकऑप वैन सिमलौंग के रास्ते जा रही बरहरवा लिट्टीपाड़ा. सिमलौंग ओपी क्षेत्र के सिमलौंग धरमपुर मुख्य सड़क

विज्ञापन

सिमलौंग-धरमपुर मुख्य मार्ग पर बड़ा मुड़जोड़ा गांव के समीप की घटना दवा लोडेड पिकऑप वैन सिमलौंग के रास्ते जा रही बरहरवा लिट्टीपाड़ा. सिमलौंग ओपी क्षेत्र के सिमलौंग धरमपुर मुख्य सड़क पर बड़ा मुड़जोड़ा गांव के समीप सोमवार अहले सुबह एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इससे वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन संख्या जेएच-15 एबी 1828 दवा लेकर देवघर से सिमलौंग के रास्ते बरहरवा जा रही थी. बड़ा मुड़जोड़ा गांव के समीप घुमावदार मोड़ पर असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गयी. इससे देवघर निवासी संदीप यादव (36) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी एवं अन्य दो व्यक्ति देवघर निवासी अशोक यादव (34) व टुनटुन यादव (30) बुरी तरह से घायल हो गये. घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सिमलौंग ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को लेकर निजी वाहन से सीएचसी लिट्टीपाड़ा पहुंचाया. यह ऑन ड्यूटी डॉ मुकेश बेसरा ने सभी घायलों का इलाज किया और एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. ओपी प्रभारी ने बताया सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. एक व्यक्ति की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गयी है, जिससे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. गाड़ी को जब्त कर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola