Giridih News: बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने से पंचायत सहायकों में आक्रोश

Updated at : 01 Sep 2025 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने से पंचायत सहायकों में आक्रोश

Giridih News: प्रखंड इकाई को पुनर्गठन करते हुए वर्तमान अध्यक्ष पर भरोसा जताया गया, जबकि उपाध्यक्ष कुमारी चंद्रकला, सचिव सुषेण पांडेय, कोषाध्यक्ष एकेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी पवन यादव को चयनित किया गया.

विज्ञापन

धनवार प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सहायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बरजो पंचायत सचिवालय में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने एवं विस्तार देने पर विशेष बल दिया गया. इसमें बड़ी संख्या में पंचायत सहायक उपस्थित हुए और अपनी एकजुटता का परिचय दिया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर यादव ने कहा कि पंचायत स्तर पर काम करनेवाले सहायकों की भूमिका विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम है. इसके बावजूद अब तक एक वर्ष से पंचायत सहायकों को बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके बीच गहरी नाराजगी है. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार से बकाया प्रोत्साहन राशि शीघ्र के भुगतान करने की गुहार लगाई जाएगी, ताकि पंचायत सहायकों को आर्थिक राहत मिल सके. साथ ही संगठन के विस्तार के लिए प्रत्येक पंचायत में नये सदस्यों को जोड़ने, उनके बीच जागरूकता अभियान चलाने तथा अपनी मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति बनाई गई. इस दौरान प्रखंड इकाई को पुनर्गठन करते हुए वर्तमान अध्यक्ष पर भरोसा जताया गया, जबकि उपाध्यक्ष कुमारी चंद्रकला, सचिव सुषेण पांडेय, कोषाध्यक्ष एकेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी पवन यादव को चयनित किया गया. पंचायत सहायकों ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो वे चरणबद्ध आंदोलन की राह भी अपना सकते हैं. बैठक में यह भी तय किया गया कि संगठन के भीतर पारदर्शिता और मजबूती लाने के लिए नियमित अंतराल पर बैठकें की जाएंगी. मौके पर लाल चंद्रवंशी, शत्रुघ्न यादव, धर्मेंद्र राणा, इमरान अंसारी, विनय सिंह, मदन राम, पुष्पा कुमारी, बबीता कुमारी, ममता कुमारी, कुंती वर्मा, सुमित्रा देवी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola