पांच साल में पांच बार बनी सरकार, क्या कुछ महीने में एक और सरकार होगी : तेजस्वी

Published at :25 Apr 2026 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
पांच साल में पांच बार बनी सरकार, क्या कुछ महीने में एक और सरकार होगी : तेजस्वी

- विश्वास मत पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने एनडीए पर बोला तीखा हमला<p></P>संवाददाता, पटना</P><P> बिहार विधानसभा में विश्वासमत पर चर्चा के दौरान शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद

विज्ञापन

– विश्वास मत पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने एनडीए पर बोला तीखा हमला

संवाददाता, पटना

बिहार विधानसभा में विश्वासमत पर चर्चा के दौरान शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सत्ता पक्ष के सदस्यों की टोका- टोकी के बीच भाजपा और एनडीए पर तीखा हमला बोला. कहा कि भाजपा चुनाव के समय ही तय कर देती कि उनका मुख्यमंत्री होगा, तो शायद एक दिन का सत्र रखने की जरूरत ही नहीं पड़ती. कहा कि जदयू के लोग नारा लगाते थे कि 2025 से 30 फिर से नीतीश. चुनाव में हमलोग घूमकर बता रहे थे कि ऐसी नौबत नहीं आयेगी. नीतीश कुमार को 2025-30 में भाजपा ने फिनिश कर दिया. सेलेक्टेड सीएम ने इलेक्टेड सीएम को हटा दिया. कहा कि किसी भी सरकार को विकास के लिए स्थायित्व चाहिए. बिहार में अजूबा सरकार है. पांच साल में पांच बार सरकार का गठन किया गया. कहा कि ऐसी नौबत बार-बार क्यों आ रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पांच साल में पांच ही सरकार या कुछ महीने में एक और सरकार होगी.

सम्राट की पगड़ी पर विजय सिन्हा की नजर

तेजस्वी प्रसाद ने पूर्व में सम्राट चौधरी के पगड़ी पहनने और फिर उतारने पर भी तंज कसा. कहा कि भले ही सम्राट चौधरी ने पगड़ी उतार ली हो और मुंडन करा लिया हो, मगर पगड़ी संभालकर रखियेगा, विजय सिन्हा की उस पर नजर है. भले ही भाजपा का पहला मुख्यमंत्री है. कई आरएसएस और भाजपा के लोग संतुष्ट नहीं हैं. ऑरिजिनल भाजपा के लोग प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव, गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, विजय सिन्हा जिन्होंने त्याग किया, वे लोग मुख्यमंत्री नहीं बने.

सम्राट चौधरी लालू प्रसाद की पाठशाला से निकले

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि टॉप थ्री में से सम्राट चौधरी लालू प्रसाद की पाठशाला, विजय चौधरी कांग्रेस और बिजेंद्र यादव जनता दल से निकले हैं, वहां भाजपा के लोग बैठे ही नहीं हैं. ऑरिजिनल भाजपा के लोग दबे और पीड़ित नजर आ रहे हैं.

खजाना खाली है, काम कैसे होगा

उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार में प्रति व्यक्ति आय कम है. शिक्षा व स्वास्थ्य में हम फिसड्डी हैं. चुनाव के ठीक कुछ माह पहले बिहार सरकार ने 40 हजार करोड़़ से अधिक का लोन लिया. अब फिर 12 हजार करोड़ से अधिक का लोन ले रहे हैं. बिहार पर चार लाख करोड़ का कर्जा है. प्रति व्यक्ति 27 करोड़ का उधार है. पेंशन के लिए पैसा नहीं है. पैसा नहीं रहेगा तो काम कैसे होगा. खजाना खाली है.

महिला आरक्षण में ओबीसी महिलाओं को मिले आरक्षण

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महिला आरक्षण में भी ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण होना चाहिए. बिहार में हमारी महागठबंधन की सरकार ने 65 फीसदी आरक्षण स्वीकृत किया था. 65 प्रतिशत नहीं तो कम से कम से 50 फीसदी ही आरक्षण लेकर आइये, हमलोग फिर से पास करेंगे. इसे नौवीं अनुसूची में लेकर आइये.

सम्राट चौधरी युवा हैं, हमलोग सहयोग करेंगे

तेजस्वी प्रसाद ने कहा कि सम्राट चौधरी आगे-आगे चलें और सब पार्टी को प्रधानमंत्री से मिलवाएं, हमलोग पैकेज लेकर आयेंगे. कहा कि पॉलिसी व विकास कार्यों में विपक्ष की राय ली जानी चाहिए. सम्राट चौधरी युवा हैं, जो सहयोग होगा, हमलोग करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola