पंचायत भवन निर्माण का विरोध

सोमवार को अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन कर अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों ने कबीरपुर में करबला के जमीन पर जबरन सरकारी भवन बनाने का आरोप लगाया. आक्रोशित लोगों ने कहा कि विगत कई वर्षों से भूमि पर करबला का मैदान और क्रबिस्तान है.जिसपर मुहर्रम का आखडा का मेला लगता है.
प्रतिनिधि,मैरवा. सोमवार को अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन कर अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों ने कबीरपुर में करबला के जमीन पर जबरन सरकारी भवन बनाने का आरोप लगाया. आक्रोशित लोगों ने कहा कि विगत कई वर्षों से भूमि पर करबला का मैदान और क्रबिस्तान है.जिसपर मुहर्रम का आखडा का मेला लगता है. जमीनपर साजिश के तहत सरकारी भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है. यह जमीन गैरमजरूआ मालिक एवं गैरमजरूआ आम है. जिसका खाता नम्बर 34, सर्वे नम्बर 459 है. उक्त जमीन पर 1953 में इमलौली के ग्रामीणों द्वारा कब्जा किया जा रहा था.जब मामला कोर्ट में गया तो दोनो पक्षों के समझौता के बाद करबला के जमीन को छोड़ दिया गया. इसके बाद अब उस भूमि पर सरकारी भवन बनाया जा रहा है. अगर करबला के मैदान पर निर्माण कार्य होगा तो दो पक्षा में विवाद हो सकता है. इस मामले में सीओ राहुल कुमार ने बताया कि लगभग दो बीघा जमीन गैमजरुआ है. उसपर पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य होना है. लेकिन दो बीघा में मात्र आठ कठ्ठा में भवन बनेगा.बाकी जमीन वैसे ही रहेगा. उसके बाद भी ग्रामीणों को आपत्ति हो रहा है.प्रदर्शन करने वालो में मो इदरीश, सौकत मियां, मो शमशाद, कमरुद्दीन अंसारी, मो आजाद, मुबारक हुसैन सहित अन्य लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




