पांच लाख की धोखाधड़ी के मामले में एक अरेस्ट

विधाननगर नॉर्थ थाने की पुलिस ने पांच लाख की धोखाधड़ी के मामले में अशोकनगर निवासी सत्यरूप रॉय को गिरफ्तार किया है.
कोलकाता. विधाननगर नॉर्थ थाने की पुलिस ने पांच लाख की धोखाधड़ी के मामले में अशोकनगर निवासी सत्यरूप रॉय को गिरफ्तार किया है. मध्यमग्राम के बंकिमपल्ली निवासी भास्कर विश्वास ने 11 जुलाई को शिकायत दर्ज करायी थी कि सॉल्टलेक सेक्टर-1 स्थित एक कंपनी ने मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर उनसे पांच लाख निवेश कराये और बाद में ठगी की. पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपी सत्यरूप रॉय कंपनी से सीधे तौर पर जुड़ा था और उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को निवेश के लिए झांसा दिया था. रविवार को पुलिस ने अशोकनगर से छापेमारी कर उसे पकड़ लिया. अधिकारियों के अनुसार, अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है और पूरे गिरोह का नेटवर्क खंगाला जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




