Ranchi News : करम पर्व मेहनत और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक : बंधु
Published by : Uttam Kumar Mahato Updated At : 01 Sep 2025 9:27 PM
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की की ओर से करम पूर्व संध्या पर बनहौरा जतरा मैदान में करम महोत्सव मनाया गया.
करम महोत्सव में झलकी जनजातीय संस्कृति, बनहौरा जतरा मैदान में उमड़ा जनसैलाब
रांची. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की की ओर से करम पूर्व संध्या पर बनहौरा जतरा मैदान में करम महोत्सव मनाया गया. महोत्सव में हजारों की संख्या में लोग जुटे और जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिली. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, विशिष्ट अतिथि लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ एम तौसिफ थे. अखड़ा टोली अपने माथे पर जावा (धान का पौधा) लेकर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करते हुए जतरा मैदान पहुंचे. बंधु तिर्की ने कहा कि करम पर्व मेहनत, एकता और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है. यह हमारी संस्कृति और पहचान को जीवित रखता है. कांग्रेस पार्टी जनजातीय समाज की परंपराओं के संरक्षण और उत्थान के लिए लगातार प्रतिबद्ध है. आलोक कुमार दूबे ने कहा कि करम महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का पर्व है. निर्णायक मंडली द्वारा सर्वश्रेष्ठ अखड़ा टोली को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया.सांस्कृतिक खोड़हा कार्यक्रमों की धूम
कार्यक्रम में विभिन्न टोली ने अपनी लोक-संस्कृति और नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति दी. ऊपरटोली दहिसोत खोड़हा, डाहूटोली दहिसोत खोड़हा, माठातुरी अंबसरना टोली खोड़हा, बगीचाटोली दहिसोत खोड़हा, बनहोरा बड़काटोली खोड़हा, बजरा खरसीटोली खोड़हा, बिरसा आवासीय असहाय बाल विकास विद्यालय कमड़े खोड़हा, सरहुल नगर बनहोरा खोड़हा, डीहपीड़ी मोरपा टोली खोड़हा, रंका टोली खोड़हा, पासा टोली सुंडिल खोड़हा, फागू टोली बारीकोचा खोड़हा, हेसल पिस्का मोड़ सह केंद्रीय सरना संघर्ष समिति खोड़हा, फागुटोली डाडीकोचा खोड़हा, कमड़े खोड़हा ने अपने-अपने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किये. इसके अलावा संगीता तिर्की, मेवा लकड़ा, रमली तिर्की, पनभोराईन तिर्की, मकढली टोप्पो, सुक्रमनी उरांव, शंकर उरांव, रिया ग्रुप, जॉय मिंज ने अपने शानदार नृत्य और गीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










