ओके....पीएचडी एडमिशन पर रांची विवि दो वर्ष से मौन, इधर... 47.48 लाख देकर इंतजार कर रहे 2374 विद्यार्थी

Published at :24 Apr 2026 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
ओके....पीएचडी एडमिशन पर रांची विवि दो वर्ष से मौन, इधर... 47.48 लाख देकर इंतजार कर रहे 2374 विद्यार्थी

<P>एक अगस्त 2025 को राज्यपाल ने प्रवेश परीक्षा लेने पर रोक लगा थी</P>-न परीक्षा हुई, न फीस वापसी<P>लाइफ रिपोर्टर <bha>@</bha> रांची </P>रांची विवि प्रशासन की लापरवाही से 2374 पीएचडी अभ्यर्थी

विज्ञापन

एक अगस्त 2025 को राज्यपाल ने प्रवेश परीक्षा लेने पर रोक लगा थी

-न परीक्षा हुई, न फीस वापसी

लाइफ रिपोर्टर @ रांची

रांची विवि प्रशासन की लापरवाही से 2374 पीएचडी अभ्यर्थी पिछले दो वर्षों से असमंजस में हैं. विवि ने सत्र 2024-25 के तहत 463 सीटों पर एडमिशन के लिए नवंबर 2024 में आवेदन मांगा था. प्रति अभ्यर्थी 2000 रुपये शुल्क लेकर कुल 47.48 लाख रुपये जमा भी कर लिये, लेकिन आज तक न प्रवेश परीक्षा हुई और न ही फीस वापस की गयी.

छात्रों और विभिन्न छात्र संगठनों ने कई बार विवि से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है. इस बीच एक अगस्त 2025 को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के निर्देश के बाद पीएचडी प्रवेश परीक्षा पर रोक लगा दी गयी. इसमें कहा गया कि विवि यूजीसी गाइडलाइन -2022 के तहत ही पीएचडी में एडमिशन लेना है. पीएचडी में एडमिशन राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) और झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) के आधार पर भी लेना है. इधर, राज्य सरकार ने नेट पास छात्रों को 25 हजार और जेट पास को 22,500 रुपये प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया है, लेकिन विवि की अनिश्चितता से छात्र लाभ से वंचित हो रहे हैं.

जिम्मेदार की बात राज्यपाल के निर्देश के बाद पीएचडी प्रवेश परीक्षा से संबंधित प्रक्रिया सभी विश्वविद्यालयों में रोक दी गयी थी. इस मामले को नवनियुक्त कुलपति के संज्ञान में दे दिया गया है. इस संबंध में लोकभवन से भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किये जा रहे हैं. साथ ही विवि स्तर पर एक कमेटी गठित कर शीघ्र ही मामले का निबटारा कर लिया जायेगा.

-डॉ स्मृति सिंह, पीआरओ, रांची विवि……………

किन विषयों में कितनी सीटें खाली

विषयआवेदन

इतिहास37

राजनीतिशास्त्र24

मनोविज्ञान51

दर्शनशास्त्र15

हिंदी52

भूगर्भशास्त्र05

अंग्रेजी28

अर्थशास्त्र33

मानवशास्त्र17

बांग्ला18

समाजशास्त्र16

संस्कृत32

उर्दू10

भूगोल13

गृह विज्ञान14

बॉटनी44

केमिस्ट्री09

कॉमर्स28

मैथ09

फिजिक्स16

जूलॉजी08

टीआरएल00

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola