राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से कार्य करें : नीलकंठ सिंह मुंडा

Updated at : 25 Sep 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से कार्य करें : नीलकंठ सिंह मुंडा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

गुमला. लोहरदगा रोड स्थित सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति में मूल्य आधारित चिंतन के प्रतीक थे. उनका एकात्म मानववाद का दर्शन आज के सामाजिक व राजनीतिक परिवेश में और भी प्रासंगिक है. हमें उनके जीवन व मानव सेवा के प्रति किये गये कार्यों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से कार्य करना चाहिए. पूर्व विधायक कमलेश उरांव ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के उत्थान को समर्पित था. उनके सोच व कार्यशैली ने भारतीय राजनीति को एक नयी दिशा दी. भाजपा उन्हीं के विचारों पर चल कर अंत्योदय के लक्ष्य को साकार कर रही है. प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू ने कहा कि पंडित जी का अंत्योदय का सिद्धांत आज भी गरीबों व जरूरतमंदों के लिए एक नयी आशा का संचार करता है. हमें उनके विचारों को व्यवहार में उतारना होगा. तभी सच्ची श्रद्धांजलि संभव है. कार्यक्रम संयोजक अनूप चंद्र अधिकारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी जन-जन को जागरूक कर रहे हैं. वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान साबू व भूपन साहू ने भी अपने विचार रखें. संचालन भाजपा जिला महामंत्री यशवंत सिंह व धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवींद्र सिन्हा ने किया. मौके पर सविंद्र सिंह, दामोदर कसेरा, दिनेश्वर प्रसाद साहू, विनोद कुमार, निर्मल गोयल, रवींद्र सिन्हा, संदीप प्रसाद, भोला चौधरी, बालकेश्वर सिंह, हरिहर कुमार, किशोर मिश्रा, मंगल सिंह भोक्ता, शिव दयाल गोप, अमरमणि उरांव, सोनामणि देवी, बिपिन सिंह, छोटेलाल भगत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola