न्याय और अधिकार के लिए होगा उल्गुलान : फागु बेसरा
Updated at : 19 Apr 2024 6:33 PM (IST)
विज्ञापन

<P><H2>21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान रांची में न्याय महारैली</H2></P><H2>हजारीबाग.</H2> झारखंड सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने कहा कि न्याय और अधिकार के
विज्ञापन
21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान रांची में न्याय महारैली
हजारीबाग.
झारखंड सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने कहा कि न्याय और अधिकार के लिए उलगुलान होगा. जन नेता हेमंत सोरेन को एक षड्यंत्र कर जेल में बंद किया गया है. जनता में भारी आक्रोश है. लोकसभा चुनाव में जनता इसका जबाब देगी. फागु बेसरा शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान रांची में उल्गुलान न्याय महारैली ऐतिहासिक होगी. इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दल के केंद्रीय नेता शामिल होंगे. भाजपा की तानाशाही का विरोध किया जायेगा. झारखंडियों को अधिकार, देश की संविधान और लाेकतंत्र बचाने का आह्वान होगा. फागु बेसरा ने कहा कि जनता के बीच जल जंगल जमीन की रक्षा 1932 की खतियान, सरना आदिवासी धर्म कोड लागू करने, झारखंड में आदिवासी, पिछड़ाें, दलितों के आरक्षण बढ़ाने, झारखंड में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, हो मुंडारी और कुडुक भाषा को आठवीं अनुसूचि में शामिल करने, केंद्र सरकार के पास झारखंड के एक लाख 36 हजार करोड़ रूपये बकाया राशि की मांग, युवाओं को नौकरी, रोजगार और स्वरोजगार, कृषि ऋण माफी समेत कई मांगों को लेकर जनता के बीच जायेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




