मार्खम कॉलेज में एनएसएस का स्थापना दिवस मना

स्वयंसेवकों को बताया गया एनएसएस का उद्देश्य
हजारीबाग. मार्खम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस मनाया गया. डॉ रूपम कुमारी ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्य के बारे में बताया. कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श वाक्य नॉट मी बट यू हमें निस्वार्थ भाव से सेवा करना सिखाता है. हमें समाज एवं अन्य लोगों के प्रति विचारशील होना चाहिए. अपने कर्तव्यों के लिए सजग रहना चाहिए. सदैव राष्ट्रहित के लिए कार्य करना चाहिए. उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि सभी के कल्याण के साथ स्वयं का कल्याण जुड़ा होना चाहिए. कार्यक्रम में डॉ ब्रह्मदेव त्रिवेदी, प्रो अनुभा, स्टेफी तिर्की व एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित थे.
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मालवीय मार्ग में जांच शिविर
हजारीबाग. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मालवीय मार्ग में गुरुवार को रक्त समूह परीक्षण शिविर लगा. यह शिविर मनोज कुमार दास के मार्गदर्शन में लैब टेक्नीशियन रूपेश कुमार यादव, कुणाल कुमार गुप्ता तथा अनिल अग्रवाल के सौजन्य से लगाया गया. सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता ने कहा कि जनसाधारण के रक्त समूह के परीक्षण की अनिवार्यता स्वास्थ्य तथा अन्य कार्यों के लिए आवश्यक है. प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने कहा कि दूसरे दिन दंत परीक्षण के साथ रक्त समूह की जांच का कार्यक्रम चलेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




