नीट यूजी में 99.2% अभ्यर्थियों को मिली फर्स्ट च्वाइस एग्जाम सिटी, कल जारी होगा एडमिट कार्ड

Edited by ANURAG PRADHAN
Updated:
विज्ञापन

<P>संवाददाता, पटना</P>नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 की तैयारी पूरी कर ली है. परीक्षा तीन मई को आयोजित की जायेगी. इसके लिए एडमिट कार्ड 26

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 की तैयारी पूरी कर ली है. परीक्षा तीन मई को आयोजित की जायेगी. इसके लिए एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी कर दिया जायेगा. एनटीए के अधिकारी ने बताया कि इस बार 99.2% अभ्यर्थियों को उनकी पहली पसंद का परीक्षा शहर आवंटित किया गया है, जिससे छात्रों की बड़ी चिंता दूर हुई है. एनटीए के अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अधिकतर छात्रों को उनके नजदीकी शहरों में ही केंद्र आवंटित किये गये हैं. परीक्षा केंद्र आवंटन प्रक्रिया को और पारदर्शी व छात्रहित में बनाया गया है. अभ्यर्थियों को पहले से ही एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गयी है, ताकि वे अपने परीक्षा शहर की जानकारी लेकर समय से तैयारी कर सकें. एनटीए के अनुसार इस वर्ष नीट यूजी के लिए करीब 22.79 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.

एमबीबीएस सीटों में बढ़ोतरी की तैयारी

एनटीए के अनुसार इस बार एमबीबीएस सीटों में इजाफा किया जा सकता है. वर्ष 2025 में करीब 1.29 लाख एमबीबीएस सीटें उपलब्ध थीं. इस बार सरकारी व निजी एमबीबीएस सीटों में करीब 10 हजार का इजाफा होने की उम्मीद है. नीट यूजी के स्कोर के आधार पर ही बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल कोर्सेज में भी प्रवेश मिलेगा.

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola