ePaper

नगर परिषद चुनाव को लेकर रामगढ़ के सभी 32 वार्डों में बढ़ी चुनावी सरगर्मी

Updated at : 19 Jan 2026 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
नगर परिषद चुनाव को लेकर रामगढ़ के सभी 32 वार्डों में बढ़ी चुनावी सरगर्मी

:- रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में 97 हजार मतदाता, 98 मतदान केंद्र निर्धारित :- 32 वार्डों में नगर परिषद क्षेत्र, प्रत्याशियों की गतिविधियां शुरू :-हेडिंग...

विज्ञापन

:- रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में 97 हजार मतदाता, 98 मतदान केंद्र निर्धारित :- 32 वार्डों में नगर परिषद क्षेत्र, प्रत्याशियों की गतिविधियां शुरू :-हेडिंग… रामगढ़ नगर परिषद चुनाव की तैयारी पूरी, सभी वार्डों की सीमा तय सलाउद्दीन रामगढ़. रामगढ़ नगर परिषद में 32 वार्ड में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 97 हजार है. 32 वार्डों में आरक्षण रोस्टर भी जारी कर दिया गया है. सभी वार्ड में अलग-अलग मतदान केंद्र बनाये गये हैं. कुल मतदान केंद्रो की संख्या 98 है. सभी वार्ड का क्षेत्रफल सीमाना भी तय कर दिया गया है. नगर परिषद चुनाव संचालित करने के लिये 13 कोषांग बनाये गये हैं. सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी और टीम में शामिल अधिकारियों को अलग-अलग जबावदेही दी गयी है. वहीं चुनाव दलगत नहीं होगा. आरक्षण रोस्टर व दिशा-निर्देश के अनुसार उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. रामगढ़ शहर नगर परिषद क्षेत्र में चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गयी है. सभी वार्डों में संभावित उम्मीदवार मतदाताओं के बीच संपर्क कर रहे हैं. अलग-अलग राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गये हैं. नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिये एसटी महिला का आरक्षण है. अध्यक्ष बनने के लिये भी कई उम्मीदवार चुनाव मैदान में सक्रिय हो गये हैं. आदिवासी महिला उम्मीद्वार अध्यक्ष पद के लिये चुनाव लड़ेगा. सभी राजनीतिक दल अपने समर्थित उम्मीद्वार तलाशना शुरू कर दिये हैं. नगर परिषद के 32 वार्ड का ब्योरा : वार्ड नंबर एक में मतदाताओं की संख्या 3440 है. वार्ड का क्षेत्र में ग्राम सांडी, तिलैया, बहेराटांड, करमाली टोला, कोयरी टोला, सांडी कॉलोनी, ढ़ठवाटांड, धनहरा और ग्राम बोंगाबार के अंबाटांड शामिल हैं. वार्ड में मतदान केंद्र में तीन मतदान केंद्र उत्क्रमित विद्यालय तिलैया, पंचायत सचिवालय सांडी और नव प्राथमिक विद्यालय धनहरा में हैं. वार्ड अनुसूचित जनजाति अन्य के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर दो में मतदाताओं की संख्या 3156 है. वार्ड का क्षेत्र में ग्राम बोंगाबार के भारत ग्लास, शंकर रिफैक्टी, जोगिया गडहा, ऋषि सीमेंट, रविदास टोला, मुस्लिम टोला, ग्राम सांडी तिलैया का सांडी चौक, कुरमी टोला, बजरमरी, रजवार टोला, गुडिदोहर और मनमोहन नगर शामिल हैं. वार्ड में तीन मतदान केंद्र उत्क्रमित विद्यालय बोंगाबार पूर्वी भाग, उत्क्रमित विद्यालय सांडी और नव प्राथमिक विद्यालय अंबेदकर टोला बजरमरी सांडी हैं. वार्ड अनुसूचित जनजाति अन्य के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर तीन में मतदाताओं की संख्या 2466 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम बोंगाबार बरवा टोला, बाघादोहर, ग्राम बोंगाबार कोयरी, कुरमी टोला, नीम टोला, मुंडा टोला, जोगिया टोला, गिरि टोला, बंधिया टोला और बंगाली टोला शाामिल है. वार्ड में तीन मतदान केंद्र नव प्राथमिक विद्यालय बाघादोहर में एक और पंचायत सचिवालय बोंगाबार में दो हैं. वार्ड अनारक्षित अन्य के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर चार में मतदाताओं की संख्या 4204 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम दिगवार खैरा टोला, अम्बकी टांड, मुंडा टोला, पारटांड, हेठबांध टोला, पंडा टोला, त्रिभुवन टोला, मुंडा चौक, पंडा टोला, बरवा टोला, भंडारी टोला, मुश्लिम टोला, काली मंदिर टोला, डुमरीयागढ़ा, भंडारी टोला, गिरी टोला, रविदास टोला, करमाली टोला शामिल है. वार्ड में चार मतदान केंद्र उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिगवार में दो, पुराना पंचायत भवन दिगवार और नगर परिषद सामुदायिक भवन है. वार्ड पिछड़ा वर्ग-दो अन्य के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर पांच में मतदाताओं की संख्या 2479 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम हथमारा, ग्राम दिगवार, मुस्लिम टोला, करमाली टोला, डुमरीगढ़ा, ग्राम पोचरा, नीम टोला, सिंह टोला, अमृत नगर शामिल है. वार्ड के दो मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोचरा में है. वार्ड अनारक्षित अन्य के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर छह में मतदाताओं की संख्या 2234 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम रउता, ग्राम पोचरा, भुईंया टोला, मुंडा टोला, पिपरा टाेला, मंडई टोला, गिरि टोला, ग्राम बुढ़ाखाप, महतो टोला, ग्राम पैंकी, महतो टोला, बरवाटोला, ओहदार टोला, दुलमी टोला, नदीधार टोला शामिल है. वार्ड के तीन मतदान केंद्र राजकीय मध्य विद्यालय रउता, आंगनबाड़ी केंद्र मंडई टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पैंकी में है. वार्ड अत्यंत पिछड़ा वर्ग-एक अन्य के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर सात में मतदाताओं की संख्या 2553 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम सेवटा, उपाध्याय कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, रौबा कॉलोनी, तुरी टोला, मालगोदाम, सीयाराम कॉलोनी, ग्राम मरार, फॉरेस्ट कॉलोनी, गायत्री कॉलोनी, रांची रोड़ सब्जी मार्केट शामिल हैं. वार्ड में तीन मतदान केंद्र नव प्राथमिक विद्यालय अंबेदकर टोला में दो और कार्यालय वन क्षेत्र पदाधिकारी कुजू में एक है. वार्ड अनारक्षित अन्य के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर आठ में कुल मतदाताओं की संख्या 3556 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम सेवटा सुंडी टोला, रजवार टोला, बीआरएल कॉलोनी, ग्राम मरार, चतुर्वेदी कॉलोनी, बीआरएल, रामानगर, मरार, मुंडा टोला, करमाली टोला, रविदास टोला, बरवा टोला, सहयोगीनगर, शामिल है. वार्ड में तीन मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेवटा में है. वार्ड अनारक्षित अन्य के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर नौ में कुल मतदाताओं की संख्या 3483 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम मरार, रामानगर, रजवार टोला, मिश्रा टोला, करमाली टोला, बेदिया टोला, बीच टोला, झोपड़पट्टी उपरटोला, पारगढ़ा, साहू टोला, मुंडा टोला, बरवाटांड शामिल हैं. वार्ड में तीन मतदान केंद्र कन्या प्राथमिक विद्यालय मरार में एक, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मरार में दो केंद्र हैं. वार्ड अनारक्षित महिला के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर दस में कुल मतदाताओं की संख्या 2988 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम मरार, रामानगर, रजवार टोला, मिश्रा टोला, करमाली टोला, बेदिया टोला, बीच टोला, झोपड़पट्टी उपरटोला, पारगढ़ा, साहू टोला, मुंडा टोला, बरवाटांड शामिल हैं. वार्ड में तीन मतदान केंद्र कन्या प्राथमिक विद्यालय मरार में एक, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मरार में दो केंद्र हैं. वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 11 में कुल मतदाताओं की संख्या 3847 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम मनुवा अंश ऊपर टोला, नीचे टोला, अंश टोला, महुडर टोला, आजाद नगर, नीचे टोला अंश, ग्राम हेसला मनुवा अंश बेदिया टोला, ठाकुर टोला, प्रजापति टोला, खान टोला अंश शामिल है. वार्ड में तीन मतदान केंद्र जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनुवा में दो और एक सामुदायिक भवन है. वार्ड अनारक्षित महिला के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 12 में कुल मतदाताओं की संख्या 1870 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम सिरका सिटी अंश, अरगडा चेक पोस्ट, न्यू कॉलोनी, कब्रिस्तान मुहल्ला, चौहान मुहल्ला, ग्राम हेसला अंश, अंसारी टोला, खान टोला अंश, जोभिया, जामुन टांड, महुआ टांड, करमाली टोला शामिल है. वार्ड में दो मतदान केंद्र नव प्राथमिक विद्यालय महुआटांड़ हेसला और राजकीय प्राथमिक विद्यालय हेसला पूर्वी भाग हैं. वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 13 में कुल मतदाताओं की संख्या 2899 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम सिरका सिटी अंश, सुभाषनगर अंश, आजाद मुहल्ला, चाडी मोहल्ला, सुभाष नगर अंश, ग्राम सिरका सिटी अंश, झोपड़ी पट्टी, आरटी क्वार्टर, माइंस क्वार्टर, अफसर कॉलोनी शामिल है. वार्ड में तीन मतदान केंद्र श्रमिक उच्च विद्यालय सिरका में हैं. वार्ड अनुसूचित जाति अन्य के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 14 में कुल मतदाताओं की संख्या 2931 है. वार्ड का क्षेत्र सिरका सिटी, नोनाहि टांड, बाजार टांड, अरगडा बाजार, मस्जिद मुहल्ला, विशालपुरी टोला, शिव मंदिर टोला, धोबी मोहल्ला, नीचे धौड़ा, सिरका सिटी, रोलर मुहलला, माइन्स क्वार्टर, जीपी कैंप, अरगड़ा शामिल है. वार्ड में चार मतदान केंद्र, जो राजकीय मध्य विद्यालय अरगड्डा में चारो कैंप है. वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 15 में कुल मतदाताओं की संख्या 3291 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम सिरका सिटी, बुध बाजार, एमपीआई, नीचे धौड़ा, बालमंडली शामिल है. वार्ड में चार मतदान केंद्र जो आंगनबाड़ी केंद्र, बुध बाजार और राजकीय मध्य विद्यालय सिरका में तीन केंद्र हैं. वार्ड अनुसूचित जाति अन्य के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 16 में कुल मतदाताओं की संख्या 1702 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम सिरका सिटी, तेलिया टांड़ टोला, बंगाली टोला, अस्पताल कॉलोनी, मस्जिद मोहल्ला, खान मुहल्ला शामिल है. वार्ड में दो मतदान केंद्र चिल्ड्रन पैराडाइस स्कूल सिरका में है. वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 17 में कुल मतदाताओं की संख्या 4229 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम सिरका सिटी, चुना भट्टा, बड़की टांड़, मुंडा पट्टी, कहुआबेड़ा, उरांव टोला, महूडर, ग्राम चैनगड़ा, गैरवाआंड, नीचे टोला शामिल है. वार्ड में चार मतदान केंद्र जो नव प्राथमिक विद्यालय चुना भट्टा, पंचायत सचिवालय सिरका पश्चिमी, नव प्राथमिक विद्यालय कहुबेडा और नव प्राथमिक विद्यालय नीचे टोला चैनगड़ा है. वार्ड अनारक्षित अन्य के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 18 में कुल मतदाताओं की संख्या 3660 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम चैनगडा, बनगड़ा, धोबिया टोला, भुइयां टोला, अलगडीहा, महतो टोला, इराकी टोला, नया टोला, तुरी टोला, मस्जिद टोला, बेदिया टोला, डाडी टोला, उपर बेदिया टोला शामिल है. वार्ड में तीन मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय चैनगडा में है. वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 19 में कुल मतदाताओं की संख्या 3016 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम चैनगड़ा, करमाली टोला, पोखर टोला, ठाकुर टोला, पुनीया टोला एवं ग्राम हेहल, मल्हार टोला, बिरहोर कॉलोनी, ग्राम हेहल, मुंडा टोला, अखरा टोला, सिंह टोला, मुस्लिम टोला, अंबा टांड शामिल है. वार्ड में तीन मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेहल पश्चिमी भाग में है. वार्ड अनारक्षित महिला के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 20 में कुल मतदाताओं की संख्या 2549 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम हेहल, कलुआ पतरा, मुंडा टोला, अंबा टांड एवं ग्राम बरकाकाना, मस्जिद मुहल्ला, सुइया टोला शामिल है. वार्ड में दो मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय घुटूवा में है. वार्ड अनारक्षित महिला के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 21 में कुल मतदाताओं की संख्या 3387 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम बरकाकाना, महतो टोला, मुंडा टोला, डूमर टोला, हेठ टोल, कटहल टोला एवं ग्राम उरलूंग सम्पूर्ण, सुंडी टोला, भोखरी टोला, घुटूवा मेन रोड़, गुरूद्वारा कॉलोनी, रविदास टोला, एक बी. टाइप, सीसीएल कॉलोनी शामिल है. वार्ड में तीन मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय उरलूंग, सीसीएल सामुदायिक भवन घुटूवा और आर्य समाज स्कूल घुटूवा है. वार्ड अनुसूचित जनजाति अन्य के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 22 में कुल मतदाताओं की संख्या 2062 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम बरकाकाना, सीसीएल कॉलोनी, घुटुआ टोला, नयानगर घुटूवा शामिल है. वार्ड में चार मतदान केंद्र उच्च विद्यालय घुटूवा नया नगर बरकाकाना, मध्य विद्यालय घुटूवा, नयानगर पूर्वी भाग, मध्य विद्यालय घुटूवा, नयानगर मध्य भाग, मध्य विद्यालय घुटूवा, नयानगर पश्चिमी भाग है. वार्ड अनारक्षित महिला के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 23 में कुल मतदाताओं की संख्या 3493 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम बरकाकाना, ऑफीसर कॉलोनी, नयानगर घुटूवा, करमाली टोला, आजाद मुहल्ला, मस्जिद टोला शामिल है. वार्ड में तीन मतदान केंद्र डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना में दो और एक पंचायत भवन बरकाकाना पुराना भवन है. वार्ड अनारक्षित महिला के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 24 में कुल मतदाताओं की संख्या 2698 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम बरकाकाना, गांधी मैदान, बरकाकाना बाजार, फिलटर हाउस कॉलोनी, सीआईसी बस्ती, बरकाकाना लाईन पार शामिल है. वार्ड में तीन मतदान केंद्र मध्य विद्यालय बरकाकाना पूर्वी भाग, मध्य विद्यालय बरकाकाना, मध्य भाग, मध्य विद्यालय बरकाकाना पश्चिमी भाग है. वार्ड अनारक्षित महिला के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 25 में कुल मतदाताओं की संख्या 3501 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम तेलियातू महतो टोला, उपर टोला, हॉस्पीटल कॉलोनी, बी टाइप कॉलोनी, काेयरी टोला एवं ग्राम तेलियातू उपर टोला शामिल है. वार्ड में तीन मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलिया में है. वार्ड अनारक्षित महिला के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 26 में कुल मतदाताओं की संख्या 2868 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम कैथा, सवैया गढ़ा, महुवा जारा, बाजार समिति, उपर टोला, मांझ टोला, नीचे टोला, कुसुम टोला शामिल है. वार्ड में तीन मतदान केंद्र में से उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैथा पूर्वी भाग में दो और उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैथा पश्चिमी भाग है. वार्ड अत्यंत पिछड़ा वर्ग-एक अन्य के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 27 में कुल मतदाताओं की संख्या 3294 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम गोबरदरहा, ग्राम कैथा, ग्राम हुहुवा, पारडीह, पहान टोला, नीचे टोला, डुमर टोला, गोवार टोला, महतो टोला, रविदास टोला, ग्राम हुहुवा उपर टोला, रविदास टोला, पारीडीह अंश शामिल है. वार्ड में तीन मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय गोबरदरहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुहुवा, उतरी भाग, उत्तरी मध्य विद्वालय हुहुवा दक्षिणी भाग है. वार्ड अत्यंत पिछड़ा वर्ग-एक महिला के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 28 में कुल मतदाताओं की संख्या 3136 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम छत्तरमांड, सरना टोला, भंडारी टोला, ईमली टोला, महतो टोला, टेंगरा टोला, ग्राम हुहुवा, राहरबारी, जोल्हा टोला, फुलवारी टोला, तिवारी टोला, असना टोला, महली चंडी टोला, बेड़ा टोला शामिल है. वार्ड में चार मतदान केंद्र उत्क्रमित उच्च विद्यालय छत्तरमांडू में है. वार्ड अनारक्षित अन्य के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 29 में कुल मतदाताओं की संख्या 3110 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम कोठार, करम टोला, रविदास टोला, उपर टोला, पहान टोला, कोठार मंडई टोला शामिल है. वार्ड में तीन मतदान केंद्र उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोठार पूर्वी भाग में दो और उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोठार मंडल में एक केंद्र है. वार्ड अनारक्षित अन्य के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 30 में कुल मतदाताओं की संख्या 3437 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम मुर्रामकला, नायक टोला, ब्लॉक कॉलोनी, रोड़ साइड, महतो टोला, कोयरी टोला, मुर्रामबारी, मुंडा टोला, करमाली टोला शामिल है. वार्ड में तीन मतदान केंद्र राजकीय मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय रामगढ़, सामुदायिक भवन मुर्रामकला नया टोला, आंगनबाड़ी केंद्र मुर्रामकला नया टोला है. वार्ड अनारक्षित अन्य के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 31 में कुल मतदाताओं की संख्या 3110 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम कांकेबार उपर टोला, नीचे टोला, ग्राम मुर्रामकलां, बरधरवा टोला एवं ग्राम गोसा, ग्राम चेटर ओहदारी टोला, पाहन टोला, मंझखोरी टोला, करमाली टोला, सरना टोला शामिल है. वार्ड में तीन मतदान केंद्र आंगनबाड़ी केंद्र कांकेबार, आंगनबाड़ी केंद्र गोसा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेटर है. वार्ड अत्यंत पिछड़ा वर्ग-एक महिला के लिये आरक्षित है. वार्ड नंबर 32 में कुल मतदाताओं की संख्या 3049 है. वार्ड का क्षेत्र ग्राम चाहा, मुंडा टोला, अखरा टोला, रविदास टोला एवं ग्राम छत्तरमांडू, बनिया टोला, पिपरा टोला, नायक टोला, भूमिहार टोला, ग्राम कुरूम, साव टोला, महली टोला, अखरा टोला, रविदास टाेला शामिल है. वार्ड में तीन मतदान केंद्र में से प्राथमिक विद्यालय चाहा में एक और उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरूम में दो केंद्र है. वार्ड अनुसूचित जनजाति अन्य के लिये आरक्षित है. बॉक्स-एक नगर परिषद चुनाव संचालन को लेकर 13 कोषांग बनाये गये रामगढ़ नगर परिषद में चुनाव की तैयारी को लेकर उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज लगतार बैठक कर रहे हैं. नगर परिषद चुनाव निष्पक्ष संपन्न कराने के लिये 13 कोषांग का गठन किया गया है. जिले के सभी वरीय अधिकारी अलग-अलग कोषांग के प्रभारी बनायेे गये हैं. एसी कुमारी गीतांजलि निर्वाचन कोषांग व मतपत्र मतपेटी कोषांग के वरीय पदाधिकारी, डीडीसी आशिष अग्रवाल कार्मिक कोषांग व प्रशिक्षण कोषांग, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो मतपेटी कोषांग, जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह सामग्री कोषांग, जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी परिवहन कोषांग व विधि-व्यवस्था कोषांग, भू-अर्जन पदाधिकारी विजेंद्र कुमार हेल्प लाईन व जन शिकायत कोषांग, एनडीसी संजीत कुमार प्रेक्षक कोषांग, डीपीआरओ प्रभात शंकर मीडिया कोषांग, राज्य कर सहायक आयुक्त संजय कुजूर निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी विरेंद्र कुमार को सूचना तकनीकि कोषांग व नियंत्रण कक्ष कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है. सभी वरीय पदाधिकारियों के अधीन अन्य अधिकारी व कर्मचारियों की टीम कार्यो को संचालित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola