नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या

असांव थाना क्षेत्र के अर्कपुर गांव में सुसराल वालों ने नव विवाहिता चंदन सिंह की 22 वर्षीय पत्नी ऐश्वर्या देवी की गला दबाकर हत्या कर दी.
प्रतिनिधि, सीवान. असांव थाना क्षेत्र के अर्कपुर गांव में सुसराल वालों ने नव विवाहिता चंदन सिंह की 22 वर्षीय पत्नी ऐश्वर्या देवी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के संबंध में ऐश्वर्या के पिता भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़िया निवासी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मैं अपनी पुत्री की शादी आठ महीना पहले चंदन सिंह से किया था . मैं ससुराल वालों के मांग के अनुसार उपहार स्वरूप ज्वेलरी और नकद दिया था. लेकिन उसके बावजूद भी ससुराल वाले और 10 लाख रुपए दहेज के रूप में मांग रहे थे. जिसको लेकर मेरी पुत्री कई बार मुझसे कहीं भी थी. मेरी पुत्री के साथ बार-बार मारपीट और उसे प्रताड़ित भी किया जा रहा था. इसके बाद ससुराल वालों ने बुधवार की सुबह ऐश्वर्या की गला दबाकर हत्या कर दी और इसकी सूचना मुझे फोन द्वारा दिया गया. मैं अर्कपुर गांव पहुंचा तो देखा कि मेरी पुत्री की मौत हो चुकी है. वही सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये नगद मांगी मृतिक के पिता मनोज सिंह ने कहा कि लेकिन कुछ दिनों से ससुराल वाले ऐश्वर्या पर लगातार दबाव बना रहे थे. ऐश्वर्या की सास अपनी बेटी की शादी के लिए 10 लाख रुपये नकद दहेज के रूप में मांग रही थी. एक सप्ताह ससुराल वाले ऐश्वर्या को लेकर कोलकता से गांव आये और मुझे भी बुलाया. उस समय भी उनसे दस लाख रुपए की मांग की गई. असमर्थता जताने पर ससुराल पक्ष नाराज हो गए थे. ससुराल वाले घर छोड़कर फरार इधर इस घटना के बाद जैसे ही मनोज सिंह अपने पुत्री ऐश्वर्या के घर पहुंचे तो देखा कि वह संदिग्धवस्था में पड़ी हुई है. घर के सभी लोग फरार हैं. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है. कोलकता में ही हुई थी शादी परिजनों ने बताया कि जब हमलोगों ने ऐश्वर्या की शादी चंदन से तय की उस समय चंदन का परिवार गांव पर रहकर शादी करने में असमर्थ था. उनका कहना था कि हम लोग शादी कोलकाता में करेंगे. क्योंकि मेरा पुत्र कोलकाता में ही नौकरी करता है. इसके बाद हम लोग कोलकाता गए और वहां अपनी पुत्री ऐश्वर्या की शादी चंदन से की थी. बोले थानाध्यक्ष प्रथम दृष्टि मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. मामले की जांच की जा रही है. आवेदन के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर आगे कार्रवाई की जायेगी. रंजीत कुमार ,थानाध्यक्ष ,असांव
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




