नयी शराब नीति आज से होगी लागू, बढ़ेगी शराब के कीमत

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

नयी शराब नीति आज से होगी लागू, बढ़ेगी शराब के कीमत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

झारखंड सहित गढ़वा जिले में सोमवार से नयी उत्पाद नीति लागू हो जायेगी. इसके साथ ही शराब की नयी दर भी लागू की जायेगी. नयी दर के अनुसार शराब पीना अब पहले से महंगा हो गया है. इसकी जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि आबकारी नीति में संशोधन के बाद विदेशी और देसी शराब की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है. नये प्रावधान के तहत एक सितंबर से बियर की प्रत्येक बोतल पर करीब 10 रुपये से लेकर 30 रुपये तक वृद्धि की गयी है. जबकि शराब पर प्रति बोतल 50 रुपये से लेकर 150 रुपये तक की वृद्धि की गयी है. उन्होंने बताया कि अगर किसी शराब की बोतल पर पुराना दर अंकित है, तो उसकी भी बिक्री नये दर पर ही होगी. उन्होंने बताया कि नयी दरों में प्रीमियम विदेशी ब्रांड्स की शराब की कीमत में गिरावट हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola