ePaper

इलाज में लापरवाही की हुई पुष्टी, दो एएनएम का स्थानांतरण

Updated at : 05 Sep 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही की हुई पुष्टी, दो एएनएम का स्थानांतरण

इलाज में लापरवाही की हुई पुष्टी, दो एएनएम का स्थानांतरण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, केतार आयुष्मान आरोग्य मंदिर केतार की एएनएम बबीता कुमारी को केतार से हटाकर रंका के स्वास्थ्य उपकेंद्र चपकली में स्थानांतरित कर दिया गया है. वहीं एक और एएनएम पबीता कुमारी को दो सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुरकी स्थानांतरित कर दिया गया है. प्रभात खबर के बीते 24 जुलाई के अंक में ””””संस्थागत प्रसव में लापरवाही, आक्रोश”””” शीर्षक से छपी खबर के बाद गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ जान एफ केनेडी ने यह कार्रवाई की है. सिविल सर्जन ने मझिआंव चिकित्सा प्रभारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया था, जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद सिविल सर्जन ने कार्रवाई की. बता दें कि केतार के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रसव के लिए आयी केतार निवासी मंटू विश्वकर्मा की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी मौत हो गयी थी. साथ ही 15 दिनों के भीतर दो अन्य नवजात की मौत हुई थी. इसकी खबर प्रभात खबर में छपी. जांच में इलाज में लापरवाही की पुष्टि हुई ,जिसके बाद दोनों को हटाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola