ePaper

एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

Updated at : 26 Feb 2026 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
एनसीसी कैडेटों ने निकाली  जागरूकता रैली

एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन

युवा आपदा मित्र शिविर के तहत बाढ़, भूकंप व आग से बचाव को लेकर दिया संदेश सहरसा. 17 बिहार बटालियन एनसीसी, सहरसा के तत्वावधान में बरौनी में आयोजित युवा आपदा मित्र शिविर के दौरान गुरुवार को एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली. रैली के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप व आग से बचाव, राहत कार्य तथा प्राथमिक उपचार के प्रति आमजनों को जागरूक किया गया. यह अभियान आपदा के समय त्वरित सहायता के लिए एक लाख युवा आपदा मित्र तैयार करने की योजना का हिस्सा है. रैली में शामिल कैडेटों ने विभिन्न नारों के जरिए लोगों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा फर्स्ट एड की जानकारी दी. कैंप कमांडेंट कर्नल बी सत्यनारायण ने कहा कि शिविर का उद्देश्य एनसीसी कैडेटों को आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, खोज-बचाव व राहत कार्यों के प्रति प्रशिक्षित व सक्षम बनाना है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित युवा किसी भी आपदा में समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. रैली के दौरान कैडेटों ने अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया. इस मौके पर मेजर डॉ गौतम कुमार, एसएम ले मो रकीब, फर्स्ट ऑफिसर राजीव कुमार एवं बीएचएम शिवा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola