12 अक्तूबर से राष्ट्रीय पोलियो अभियान की होगी शुरुआत

Updated at : 25 Sep 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
12 अक्तूबर से राष्ट्रीय पोलियो अभियान की होगी शुरुआत

12 अक्तूबर से राष्ट्रीय पोलियो अभियान की होगी शुरुआत

विज्ञापन

कोढ़ा पोलियो अभियान को लेकर गुरूवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रिजवाना असफाक ने की. संचालन एसएमओ डॉ सुभान अली ने की. कहा कि पोलियो मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा जब जमीनी स्तर पर कार्यरत टीमें पूरी निष्ठा और तत्परता से कार्य करें. विशेष रूप से झुग्गी-बस्तियों, निर्माण स्थलों व दूरदराज के इलाकों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही. बीएमसी शमयारा प्रवीण ने जानकारी दी कि आगामी 12 अक्तूबर से राष्ट्रीय पोलियो अभियान की शुरुआत होगी. विशेष रूप से नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाने और उसका विवरण नवजात पुस्तिका में दर्ज करने पर जोर दिया जायेगा. उन्होंने ईंट-भट्टों, मखाना फोड़ियों, घुमंतू परिवारों तथा बाजार-चौराहों पर बच्चों को दवा पिलाने की आवश्यकता पर बल दिया. डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि टीकाकरण टीमों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित है. यह 4 अक्तूबर को रौतारा, 6 को कोलासी, 7 को खेरिया तथा 8-9 अक्तूबर को कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया जायेगा. छुटे हुए कर्मियों के लिए कैच-अप प्रशिक्षण 9 अक्तूबर को कोढ़ा में ही होगा. बैठक में माइक्रो प्लानिंग, वैक्सीन की उपलब्धता, टीमों का प्रशिक्षण, रिपोर्टिंग प्रक्रिया और आमलोगों में जागरूकता जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola