राष्ट्रीय पदक विजेताओं को किया सम्मानित

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय पदक विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गणेशा बॉक्सिंग एकेडमी में राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 172 बटालियन के कमांडेंट अजय कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि डीएफओ गढ़वा एबिन बैनी अब्राहम तथा द्वितीय कमांडेंट अमरेंद्र सिंह मौजूद थे.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय कुमार वर्मा ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को गृह मंत्रालय की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. सम्मानित खिलाड़ियों में लक्ष्मी कुमारी, अनन्या कुमारी, ऋषि बाबू, अमीषा उजाला, नैतिक बाबू, शिवम कुमार, सौरभ कुमार, प्रतीक दुबे, प्रेमलता कुमारी, सृष्टि तिवारी, पीहू कुमारी, दिव्या कुमार, भव्य कुमार, नौशाद आलम, आराध्या कुमारी, फाईका परवीन, विश्वजीत सिंह, आयुष कुमार और आयुष पांडे का नाम शामिल हैं. इसके अलावा मुख्य बॉक्सिंग प्रशिक्षक व महागुरु अवार्ड से सम्मानित राम प्रवेश तिवारी तथा सहायक कोच अजय वाल्मीकि को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर रामधर दुबे, अलख द्विवेदी, विपिन तिवारी, प्रेम तिवारी, अमित शुक्ला, गौतम ऋषि, अरविंद जायसवाल, प्रेम सिंह और ओमप्रकाश गुप्ता, मोहम्मद मुमताज राही, शिव शंकर पांडे, हरिनंद पांडे व लव कुमार दुबे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola