मरीचा पंचायत से फरार किशोरी ने आशिक के साथ रचाई शादी

मोरवा : हलई थाना क्षेत्र की एक पंचायत से फरार हुई किशोरी ने अपने आशिक के संग शादी रचा ली है. सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी घर वालों को
मोरवा : हलई थाना क्षेत्र की एक पंचायत से फरार हुई किशोरी ने अपने आशिक के संग शादी रचा ली है. सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी घर वालों को मिली तो पैरों तले जमीन खिसक गई. मामले की जानकारी पाकर पुलिस और परिजन खोजबीन में जुटे ही थे कि शादी का मामला सामने आया. पुलिस और परिजन अब दोनों प्रेमीयुगल की खोजबीन में जुट गये हैं. घटना के बारे में बताया जाता है कि मरीचा पंचायत की किशोरी चार दिन पहले फरार हो गई थी. रातभर पटोरी स्टेशन पर उसकी खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. बताया जाता है कि सुबह वाली गाड़ी से वह हाजीपुर की तरफ रवाना हो गई. उसके बाद सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर देखी गई. इसके बाद लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




