वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात अधेड़ की मौत
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 05 Sep 2025 6:27 PM
नरकटियागंज व गोरखपुर रेल खंड के भैरोगंज रेलवे स्टेशन के कपराधिका गांव के समीप गुरुवार की रात्रि पाटलिपुत्र से गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई.
बगहा. नरकटियागंज व गोरखपुर रेल खंड के भैरोगंज रेलवे स्टेशन के कपराधिका गांव के समीप गुरुवार की रात्रि पाटलिपुत्र से गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर भैरोगंज थाना की पुलिस ने घटनास्थल पहुंचे रेलवे ट्रैक से शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है.उक्त जानकारी देते हुए भैरवगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताया कि अधेड़ व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है. उन्होंने बताया कि ट्रेन से कटा हुआ अधेड़ व्यक्ति टी शॉट व लूंगी पहना हुआ मिला है. जबकि उसकी पहचान के लिए कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिल पाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










