महिला कबड्डी में बोकारो ने गिरिडीह व रांची को हराया

Updated:
विज्ञापन

मिहिजाम. नगर के हांसीपहाड़ी स्थित स्टेडियम में 18वीं झारखंड राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 का शानदार आगाज हुआ. दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य के 19 जिलों के कबड्डी खिलाड़ी

विज्ञापन

मिहिजाम. नगर के हांसीपहाड़ी स्थित स्टेडियम में 18वीं झारखंड राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 का शानदार आगाज हुआ. दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य के 19 जिलों के कबड्डी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता के प्रथम दिन बोकारो की टीम ने गिरिडीह को 38-20 और रांची की टीम को 47-12 से करारी शिकस्त दी. साहिबगंज ने हजारीबाग को 41-27 और जामताड़ा को 21-5 से हराया. कोडरमा ने धनबाद को 26-8 व लातेहार से 29-16 पर जीत दर्ज की है. गढ़वा ने पलामू को 40-23 से पराजित किया, जबकि गिरिडीह ने दुमका को 27-23 से पराजित किया. अब सभी की निगहें 21 जनवरी को होने वाले क्वॉर्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले पर टिकी है. मौके पर खेल कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, सचिव राजीव रंजन मिश्रा, कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष मीरा मिश्रा, सचिव रोहित कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola