महेशपुर को मिला पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार, प्रमुख व बीडीओ ने किया ग्रहण

महेशपुर. महेशपुर प्रखंड को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर रांची में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पंचायती राज मंत्री दीपिका सिंह पांडेय के हाथों पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना
महेशपुर. महेशपुर प्रखंड को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर रांची में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पंचायती राज मंत्री दीपिका सिंह पांडेय के हाथों पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत 15 लाख रुपये का सम्मान मिला. प्रखंड प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू व बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने पुरस्कार ग्रहण किया. यह पुरस्कार पंचायत में किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया. वहीं शहरग्राम व दमदमा पंचायत को 4-4 लाख तथा बाबूदाहा पंचायत को 10 लाख का पुरस्कार दिया गया. समारोह में मंत्री इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक ममता देवी, सुरेश बैठा, राजेश कच्छप सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




