ePaper

थानाध्यक्ष की सीएसपी संचालकों के साथ बैठक

Updated at : 31 Aug 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
थानाध्यक्ष की सीएसपी संचालकों के साथ बैठक

अपराध पर नियंत्रण में सीएसपी संचालक भी सहायक बने इसके लिए पुलिस द्वारा थाना स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं. रविवार को बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने क्षेत्र के सीएसपी संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें सीसीटीवी कैमरे लगवाकर सतर्क रहने की अपील की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बसंतपुर. अपराध पर नियंत्रण में सीएसपी संचालक भी सहायक बने इसके लिए पुलिस द्वारा थाना स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं. रविवार को बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने क्षेत्र के सीएसपी संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें सीसीटीवी कैमरे लगवाकर सतर्क रहने की अपील की. सीएसपी संचालकों समेत माइक्रो फाइनेंस कर्मी व अन्य बड़े व्यापारियों के साथ आए दिनों हो रही लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने व सतर्कता बरतने के उद्देश्य से हुई बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि अपने प्रतिष्ठान में कैमरा लगाना सुनिश्चित करने के साथ नकदी साथ लेकर चलने पर निगरानी रखने का सलाह दिया. उन्होंने पुलिस का सहयोग करने और पुलिस का सहयोग लेने की बात दोहराते हुए कहा कि अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें. किसी भी प्रकार की असहजता की स्थिति में है तो तत्काल पुलिस को फोन करें. पुलिस आपके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है. बैठक में पुलिस बल की तैनाती, गश्त और अन्य सुरक्षा उपाय पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई. बैठक में सीएसपी संचालक पप्पू कुमार यादव, रितेश सिंह, जय निवास तिवारी, आनंद कुमार, उपेन्द्र कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव, लालबबू प्रसाद, आलोक कुमार, पंकज कुमार, धीरज कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola