ePaper

नावाडीह दुर्गा पूजा समिति की बैठक, कमेटी का गठन

Updated at : 31 Aug 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
नावाडीह दुर्गा पूजा समिति की बैठक, कमेटी का गठन

प्रखंड के नावाडीह दुर्गा मंडप के पास रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता खुशिहाल राणा ने किया.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह दुर्गा मंडप के पास रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता खुशिहाल राणा ने किया. बैठक में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. वहीं कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष पूर्व मुखिया मेघन दांगी, उपाध्यक्ष अशोक साव, सचिव भुवनेश्वर प्रसाद, उप-सचिव धुपाल प्रसाद, कोषाध्यक्ष मनराज दांगी, उप-कोषाध्यक्ष अनिल दांगी को बनाया गया. समिति के संचालक के लिए हरिनारायण मिश्रा को स्टेयरिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया. बैठक में पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. साथ ही देवी मंडप निर्माण पर भी चर्चा की गयी. मौके पर रघुवीर दांगी, पूर्व पंसस राजेश दांगी, बलकु प्रसाद, विशु दांगी, दिगंबर प्रसाद, अजय राणा, विनोद दांगी, अजीत साव, युगेश्वर दांगी समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola