अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक
विज्ञापन
सिमडेगा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संघ भवन में हुई. बैठक में मुख्य रूप से दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह उपस्थित थे. बैठक में महासचिव संजय कुमार ने बैठक की मुख्य एजेंडा एसएलपी और टेट परीक्षा के संबंध में विस्तार से बताया गया. जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने कहा कि उपरोक्त दोनों मुद्दों पर जिले के सभी कोटि के शिक्षकों को इस वक्त एक होकर लड़ने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि टेट परीक्षा 2010 से पूर्व वाले पुराने शिक्षकों पर लागू करना न्याय संगत नहीं है. हम अंतिम दम तक इसके खिलाफ लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे. प्रमंडलीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान स्थिति बेहद नाजुक है. राज्य कमेटी के दिशा-निर्देश के अनुसार कार्य करते हुए राज्य समिति को तन, मन व धन से सहयोग करें. प्रमंडलीय कमेटी जिला कमेटी के साथ है. उन्होंने एक सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये आदेश की जानकारी दी. अंत में उपस्थित शिक्षकों ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप करने की अपील की. बैठक में नौशाद परवेज, प्रदीप प्रसाद, अजीत तिर्की, संजय कुमार, संजय चौरसिया, मृगेंद्र कुमार, रोहित कुमार, संजय वर्मा, विष्णु देव प्रसाद, अमोद रंजन, ब्रह्मदत्त नायक, अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, ऊषा उर्मिला आईंद, ज्योति तिर्की शालिम वरदान केरकेट्टा उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










