Samastipur: नवविवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला

ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं घर निकालने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है.
विभूतिपुर . थाना क्षेत्र के महथी मोहनपुर निवासी मो. सलीम की पत्नी नवविवाहिता हसीना खातून ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं घर निकालने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. जिसमें अपने पति मो. सलीम, ससुर मो. कयामुद्दीन, सास समदा बेगम, देवर मो. असरफ, ननद जुबैदा खातून, ननदोई मो. जफर को नामजद किया है. पीड़िता ने बताया है कि मेरी नैहर बेगूसराय जिला के चेरियाबरियार थाना क्षेत्र अंतर्गत खंजापुर है. शादी 21 जुलाई 2024 को मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ मो. सलीम के से हुई. शादी में मेरे पिता अपने सामर्थ्य अनुसार उपहार दिये. शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. पति भी रुई दुकान खोलने के लिए दो लाख रुपए का मांग करने लगा. मामले को लेकर पंचायती भी हुई.10 अप्रैल 2025 ससुराल वालों घर से भगा दिया. जान मारने की धमकी देते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




