ePaper

नगरपालिका बोर्ड की बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय

Updated at : 25 Sep 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
नगरपालिका बोर्ड की बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय

नगर परिषद कार्यालय के सभा कक्ष में नगरपालिका बोर्ड की बैठक नप के अध्यक्ष साधना कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

अरवल. नगर परिषद कार्यालय के सभा कक्ष में नगरपालिका बोर्ड की बैठक नप के अध्यक्ष साधना कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में आगामी पर्व को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई से लेकर विधि-व्यवस्था, लाइटिंग आगामी छठ पर्व के दौरान छठ घाटों पर लोगों के लिए सुचारु व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया. नप अध्यक्ष ने बैठक के दौरान कहा कि नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत अधिस्थापित हो रहे लाइटों की मरम्मत कार्य को और तेजी से करते हुए दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा को देखते हुए और अधिक टीम की गठन करते हुए सभी वार्डों में लाइटों की मरम्मत की जायेगी. साथ ही कुछ नये लाइटों को क्रय करने का भी प्रस्ताव भी बैठक में लिया गया है. साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में संचालित जल नल योजना में जहां-जहां मरम्मत की आवश्यकता है. उन सभी जगहों पर मरम्मति का कार्य किया जा रहा है और कई लाभुकों को नए कनेक्शन भी उपलब्ध करायी जा रही है. छठ घाटों की मरम्मत एवं सफाई की कार्य भी प्रारम्भ की जायेगी. सभी छठ घाटों पर एवं पूजा-पंडालों के पास साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए डस्टबिन की व्यवस्था की जायेगी. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी मोनू कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी नीरज भारद्वाज, नगर प्रबंधक सौरव कुमार एवं सशक्त स्थाई समिति के सदस्य रवि रंजन कुमार, कमला देवी, नेहा प्रवीण, वार्ड पार्षद नुरैन जौहर, संजय पासवान, कौशल कुमार, दीपू रंजन, सूरज कुमार सहित कई वार्ड पार्षद एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola