बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत

Updated at : 26 Sep 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत

बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के लखनपुर पंचायत के जमाई पड़ा गांव निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की बाइक की ठोकर लगने से मौत हो गयी. अब्दुल रहमान की बाइक के ठोकर लगने के बाद उसे गंभीर स्थिति में इलाज कराने पूर्णिया ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. मृतक अब्दुल रहमान की पत्नी फातमा खातुन ने बतया कि उनके पति शाम में ईदगाह से घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उनके पति को ठोकर मार दिया. पति गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया ले जा रहे थे. रास्ते में ही उसके पति की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने बाइक चालक व बाइक को पुलिस को सुपुर्द किया है. बताया कि मामले को लेकर मृतक की पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया है. इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola