प्रक्रिया के साथ अनुकंपा पर करें नियुक्ति : डीएम

Updated:
विज्ञापन

पूर्व से शेष रिक्ति मामले की हुई गहन समीक्षा

विज्ञापन

अनुकंपा नियुक्ति समिति की बैठक में रिक्तियों की हुई समीक्षा अररिया. डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में अनुकंपा नियुक्ति समिति की बैठक की गयी. बैठक में अनुकंपा के आधार पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में लिपिक व कार्यालय परिचारी पदों पर नियुक्ति से संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी. इस क्रम में पूर्व से शेष रिक्ति मामले की गहन समीक्षा की गयी. बैठक में पूर्व की रिक्तियों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने या अनुकंप के आधार पर कर्मी नियुक्त किये जाने का निर्णय लिया गया. इस संबंध में जिलाधिकारी ने विभागीय मार्गदर्शन प्राप्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान ने बताया कि अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए लिपिक के 19 व कार्यालय परिचारी पद के लिए 03 आवेदन अब तक प्राप्त हुए हैं. डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी रोजी कुमारी, प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय उपसमहर्ता, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola