Darbhanga News: 49 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की हुई प्रतिनियुक्ति
Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 26 सितंबर को मिथिला शोध संस्थान एवं नेहरा थाना के राघोपुर में परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर डीएम कौशल कुमार ने दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग की.
विज्ञापन
Darbhanga News: दरभंगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 26 सितंबर को मिथिला शोध संस्थान एवं नेहरा थाना के राघोपुर में परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर डीएम कौशल कुमार ने दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग की. पुलिस उपाधीक्षक रक्षित पुलिस केंद्र को कार्यक्रम स्थल एवं रूट लाइनिंग, ड्रॉप गेट, बाइक पार्टी में मेनपैक के साथ प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी को वितंतु पर्यवेक्षक दरभंगा से समन्वय स्थापित कर मेनपैक प्राप्त करने का निर्देश दिया गया. थाना अध्यक्ष नगर, लहेरियासराय, मब्बी, विश्वविद्यालय, सदर, बहादुरपुर, विश्वविद्यालय, कोतवाली, बेंता, मनीगाछी, नेहरा, सकतपुर, बहेड़ा, भालपट्टी, सोनकी से एक-एक पुलिस पदाधिकारी वाहन से इस दौरान सघन गश्ती करेंगे तथा अवांछनीय तत्वों पर नजर रखेंगे, ताकि किसी प्रकार की विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो.
मिथिला शोध संस्थान के कार्यक्रम स्थल के पास सभी संसाधन के साथ एक क्यूआरटी दल तथा नेहरा थाना के राघोपुर स्थित कार्यक्रम स्थल के पास एक क्यूआरटी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. डीएम ने सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया कि ससमय अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थित रहकर सुरक्षा, विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










