माड़ पसाने के दौरान हादसा, 9 माह की मासूम बच्ची झुलसी, सदर अस्पताल में भर्ती

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2026 12:44 PM

विज्ञापन

माड़ पसाने के दौरान हादसा, 9 माह की मासूम बच्ची झुलसी, सदर अस्पताल में भर्ती ​डंडई थाना क्षेत्र के महुडर गांव की घटना, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

माड़ पसाने के दौरान हादसा, 9 माह की मासूम बच्ची झुलसी, सदर अस्पताल में भर्ती ​डंडई थाना क्षेत्र के महुडर गांव की घटना, परिजनों में मचा कोहराम गढ़वा:गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत महुडर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां चावल बनाने के बाद माड़ (पसावन) पसाने के दौरान एक 9 माह की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई. घायल बच्ची महुडर गांव निवासी विनय कुमार भुइया की पुत्री रिया कुमारी है. घटना के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां बर्न वार्ड में उसका उपचार चल रहा है. ​घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में दोपहर का खाना बन रहा था. चूल्हे से चावल उतारकर जैसे ही बर्तन से गर्म माड़ अलग किया जा रहा था, तभी वहां खेल रही 9 माह की रिया कुमारी अचानक पहुंच गई.परिजनों का ध्यान थोड़ा सा भटकते ही मासूम बच्ची ने खौलते हुए गर्म माड़ में अपना हाथ डाल दिया.माड़ अत्यधिक गर्म होने के कारण बच्ची का हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा बुरी तरह झुलस गया.बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उसे तुरंत संभाला.​परिजनों ने कहा कि “चावल पकने के बाद माड़ पसाया जा रहा था, इसी क्रम में रिया ने अचानक खौलते माड़ में हाथ डाल दिया हम लोग तुरंत उसे उठाकर अस्पताल की तरफ भागे.​घटना के तुरंत बाद परिजन घायल अवस्था में बच्ची को लेकर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल के ऑन-ड्यूटी डॉक्टरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची का प्राथमिक उपचार किया.डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची का हाथ झुलस गया है, लेकिन फिलहाल उसकी स्थिति नियंत्रण में है और वह खतरे से बाहर है.डॉक्टरों की देखरेख में बच्ची का इलाज जारी है. ​रिपोर्ट: प्रभाष मिश्रा ,गढ़वा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola