ट्रक के तहखाना से शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 01 Sep 2025 8:15 PM

विज्ञापन

उत्पाद विभाग टीम ने सोमवार की सुबह ट्रक के तहखाना से शराब बरामद करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक शशांक वर्मा ने बताया कि सोमवार के अहले सुबह तकरीबन 3:45 बजे यूपी से बिहार की तरफ आ रही एक ट्रक को गुठनी श्रीकलपुर चेकपोस्ट पर रोक कर तलाशी ली गई तो ट्रक के तहखाना से 820.800 लीटर शराब बरामद किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. उत्पाद विभाग टीम ने सोमवार की सुबह ट्रक के तहखाना से शराब बरामद करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक शशांक वर्मा ने बताया कि सोमवार के अहले सुबह तकरीबन 3:45 बजे यूपी से बिहार की तरफ आ रही एक ट्रक को गुठनी श्रीकलपुर चेकपोस्ट पर रोक कर तलाशी ली गई तो ट्रक के तहखाना से 820.800 लीटर शराब बरामद किया गया. वही मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार शराब तस्कर मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के यशोदा मठ निवासी सुरेश ठाकुर का पुत्र रणधीर कुमार है. पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया कि गिट्टी की आड़ में हम शराब लेकर मुजफ्फरपुर जा रहे थे. स्कार्पियो से 414 लीटर शराब बरामद सीवान. असांव थाना क्षेत्र के कशिला चट्टी के समीप से पुलिस एक शराब से भरी स्कॉर्पियों को बरामद की हैं. मामले में थानाध्यक्ष रंजीत साह ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान कशिला चट्टी से सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियों को बरामद किया गया. जहां तलाशी के दौरान वाहन से 414.72 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई. वाहन के रजिस्ट्रेशन के माध्यम से शराब तस्कर को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola