मां की मौत के बाद लालू लोहरा बना जेजेएमपी उग्रवादी

मुठभेड़ में मारे गये तीनों उग्रवादियों के शवों का किया गया पोस्टमार्टम
मुठभेड़ में मारे गये तीनों उग्रवादियों के शवों का किया गया पोस्टमार्टम लालू लोहरा का शव लेने पिता समेत अन्य परिजन पहुंचे थे सदर अस्पताल गुमला. बिशुनपुर प्रखंड के केचकी रूगड़ीटोली गांव में जेजेएमपी उग्रवादियों व पुलिस से हुई मुठभेड़ में मारे गये पारही बसारटोली सेन्हा निवासी जेजेएमपी उग्रवादी सह सब जोनल कमांडर लालू लोहरा का शव लेने उसके पिता समेत परिजन सदर अस्पताल गुमला पहुंचे. सदर अस्पताल में मेडिकल टीम व वीडियोग्राफी के माध्यम से तीनों जेजेएमपी उग्रवादियों के शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टर प्रेमचंद भगत, डॉक्टर गणेश राम व डॉक्टर धनुर्जय सुमरई ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में किया. गुरुवार को परिजनों ने प्रभात खबर से विशेष बातचीत के क्रम में पिता दिला लोहरा ने बताया कि वर्ष 2020 में लॉकडाउन होने पर लालू लोहरा की मां गीता देवी की बीमारी से निधन हो गया था. इसके बाद वह काफी मायूस रहता था. लॉकडाउन के समय वह कमाने की बात कह कर घर से निकला था. उसके बाद छह माह बाद वह घर आया. उसने जेजेएमपी उग्रवादी संगठन से जुड़ने की बात कहीं. उसने लव मैरिज विवाह भी किया था. उसकी पत्नी का नाम फूलो देवी है और उसके दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा पीयूष लोहरा (5) व बेटी प्रियांशु कुमारी (3) हैं. उसकी पत्नी वर्तमान में सात माह की गर्भवती है. परिजनों ने बताया कि लालू लोहरा जब भी घर आता था, तो उसे सरेंडर करने की बात की जाती थी. लेकिन वह कहता था कि जिंदगी अपने हिसाब से जीना चाहिए. यही बात कहकर परिजनों की बात टाल देता था. वह जब भी घर आया, तो एक से दो घंटे के लिए आया. वह कभी रात में नहीं रुकता था. आठ दिन पूर्व भी वह एक घंटे के लिए घर आया था. लेकिन फिर वह चला गया. बीते बुधवार को जेजेएमपी व पुलिस मुठभेड़ में उसके मारे जाने की बात मीडिया के माध्यम से पता चली. तब हम गुरुवार को शव लेने पहुंचे है. मृत लालू लोहरा दो भाई में बड़ा था. उसका छोटा भाई सोनू लोहरा गांव में रह कर मजदूरी करता है. पिता भी मजदूरी कर पर परिजनों भरण-पोषण करते हैं. पिता दिला लोहरा ने बताया कि लालू लोहरा वर्ग आठवीं तक पढ़ाई की थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




