कुर्मी महासभा ने आदिवासी आंदोलन पर जताया विरोध

कुर्मी महासभा ने आदिवासी आंदोलन पर जताया विरोध
गढ़वा. गढ़वा में कुर्मी महासभा के जिला महासचिव गोरखनाथ चौधरी ने दीपवां स्थित आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आदिवासी समाज द्वारा टाइगर के पुतले को लहूलुहान करने वाले प्रदर्शन की निंदा की. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक भारत में हर समाज को अपनी मांग रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार है, लेकिन तरीका हमेशा सभ्य और लोकतांत्रिक होना चाहिए. उन्होंने निशा भगत पर भी राजनीतिक लाभ के लिए आदिवासी आंदोलन का उपयोग करने का आरोप लगाया। मौके पर प्रहलाद चौधरी, यमुना चौधरी, पुनीत चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




