कपड़े व इलेक्ट्रॉनिक सामान की तस्करी का भंडाफोड़, पांच तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कुनौली. भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. 45वीं वाहिनी वीरपुर एवं स्थानीय पुलिस

विज्ञापन

कुनौली. भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. 45वीं वाहिनी वीरपुर एवं स्थानीय पुलिस आंध्रामठ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ 05 तस्करों को गिरफ्तार किया है. 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है. इसी क्रम में सीमा चौकी निओर के जिम्मेदारी क्षेत्र में, सीमा स्तंभ संख्या 229 के पास तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई. सूचना के आधार पर एसएसबी एवं आंध्रामठ पुलिस की संयुक्त नाका टीम का गठन किया गया. एक तीन पहिया वाहन (ऑटो) को भारत से नेपाल की ओर जाते हुए रोका गया. वाहन में चार महिलाएं और एक चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे. जांच के दौरान वाहन से भारी मात्रा में कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. तत्पश्चात बरामद सामान और ऑटो को विधिवत जब्त कर लिया गया. सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सामान को कस्टम कार्यालय, कुनौली को सुपुर्द कर दिया गया. पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola