ePaper

कोहरा व ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Updated at : 03 Jan 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
कोहरा व ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त

<P><H2>प्रतिनिधि, पिपरवार.</H2> पिपरवार कोयलांचल व आसपास के ग्रामीण इलाकों में ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सुबह में 10 बजे तक सूर्य निकलने तक घना कोहरा छाया रहता है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पिपरवार.

पिपरवार कोयलांचल व आसपास के ग्रामीण इलाकों में ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सुबह में 10 बजे तक सूर्य निकलने तक घना कोहरा छाया रहता है. विजिब्लिटी इतनी कम रहती है कि 50 मीटर दूर देखना मुश्किल होता है. शुक्रवार को बचरा चार नंबर मैदान के आसपास कोहरा इतना घना था कि पूरा मैदान ही नहीं दिख रहा था. ट्रेन चालकों को 50 मीटर दूर देखने में परेशानी हो रही थी. सड़कों पर वाहनों को हेड लाइट जला कर चलना पड़ रहा था. कोहरे से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है. कंपकपा देनेवाली इस ठंड में भी समय पर स्कूल पहुंचने के लिए बच्चे सुबह 7:30 बजे बस के लिए चौक-चौराहों पर खड़े रहते हैं. सीसीएल के कार्यस्थलों पर लोग ठंड से बचने के लिए कोयला जला कर ड्यूटी करते नजर आये. बचरा साइडिंग में भी होमगार्ड अलाव का सहारा लेते दिखे. दोपहर में खिली धूप के बावजूद लोगों को ठंड का अहसास होता रहा. लोगों का ज्यादा समय धूप सेंकने में बीता. वहीं, शाम होते ही चौक-चौहारों पर सन्नाटा पसर गया. कई लोग अपनी दुकानों के सामने अलाव जला कर ठंड से बचने के प्रयास करते दिखे. ग्रामीण इलाकों में तो ठंड का असर कहीं ज्यादा दिख रहा है. गांवों में सुविधाओं की कमी की वजह से लोगों को बड़े-बुजुर्गों का खास ख्याल रखना पड़ रहा है. शुक्रवार को पिपरवार का न्यूनतम तापमान आठ व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola