कम ब्याज पर लोन देने के नाम पर साइबर ठगी करनेवाले चार अपराधी धराये

वारिसलीगंज (नवादा). साइबर अपराध के विरुद्ध जिले के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भाष्कर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. उक्त
वारिसलीगंज (नवादा). साइबर अपराध के विरुद्ध जिले के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भाष्कर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. उक्त टीम ने सोमवार को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव स्थित ईंट भट्ठा के पास से दो तथा कुटरी पंचायत स्थित नारोमुरार दुर्गा मंदिर के समीप बगीचा से दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. वहीं, कई साइबर अपराधी पुलिस के आने की भनक लगते ही फरार होने में सफल रहा.यह बातें पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भाष्कर ने मंगलवार को थाना परिसर में प्रेसवार्ता के दौरान कहा.उन्होंने बताया कि चैनपुरा ईंट भट्ठा के पास से गिरफ्तार साइबर अपराधी की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोसमा गांव निवासी केदार यादव के पुत्र पिन्टू कुमार यादव व रामचन्द्र पासवान के पुत्र सुरज कुमार तथा नारोमुरार दुर्गा मंदिर के समीप बगीचा से पकड़ाया साइबर ठग की शिनाख्त नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराविगहा गांव निवासी स्वर्गीय दिलीप राम के पुत्र अंकित कुमार एवं प्रदीप राम के पुत्र सौरव कुमार के रूप में हुई. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने पुलिसिया पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए कहा कि धनी व फाइनेंस कंपनी के अलावा अन्य कंपनियों से लोन दिलाने के नाम पर ठगी का काम करता है.पुलिस ने गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से सात एण्ड्रॉयड मोवाइल,दो पन्ने का कस्टमर डाटा और एक फिंगर प्रिंट मशीन जब्त किया है. मंगलवार को सभी गिरफ्तार साइबर अपराधियों को जेल भेज दिया गया. प्रेसवार्ता के दौरान थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी सहित अन्य लोग मौजूद थे. वारिसलीगंज से विपिन कुमार की रिपोर्ट.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










