जंगल से साइबर ठग गिरफ्तार, तीन मोबाइल जब्त

Edited by RAKESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

रामगढ़. थाना पुलिस ने साइबर अपराध में लिप्त आरोपी को दामोडीह गांव के बाहर स्थित जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया

विज्ञापन

रामगढ़. थाना पुलिस ने साइबर अपराध में लिप्त आरोपी को दामोडीह गांव के बाहर स्थित जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी राहुल मंडल, पिता अंग्रेज मंडल, कांड संख्या 33/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट 66(सी) और 66(डी) में नामजद था. प्रतिबिंब एप से सूचना मिली थी कि जंगल में साइबर अपराध किया जा रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से राहुल मंडल को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी भाग निकले. तलाशी के दौरान उसके पास से तीन एंड्रायड मोबाइल फोन जब्त किए गए. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पूर्व के कई साइबर मामलों में भी वांछित रहा है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola