जमीन विवाद को लेकर दंपति के साथ मारपीट

Edited by SHUBHASH BAIDYA
Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपति के साथ गाली- गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट किया गया. जानकारी के अनुसार उक्त

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपति के साथ गाली- गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट किया गया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी पुतुल देवी के पिता मुख्तियार मांझी को कोई संतान नहीं था. इसके बाद मुख्तियार मांझी अपनी पुत्री पुतुल कुमारी की शादी कर अपने दामाद मोहन मांझी को भलुआ गांव में ही बसा लिया. जब मुख्तियार मांझी की मौत हो गयी तो अब गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा मुख्तियार मांझी के घर की जमीन कब्जा करने को लेकर पुतुल देवी और उसके पति मोहन मांझी को लगातार गाली-गलौज कर रहा था. विरोध करने पर गांव के ही आधे दर्जन लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. इसके बाद पीड़ित दंपत्ति ने रविवार को थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही सज्जन मांझी, बंगट मांझी समेत आधे दर्जन लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. वहीं सज्जन मांझी सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola